{"_id":"6069e7a78ebc3e8ccb01ff8b","slug":"70-lakh-illegal-liquor-found-during-raids-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में छापों के दौरान मिली 70 लाख की अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में छापों के दौरान मिली 70 लाख की अवैध शराब
Mon, 05 Apr 2021 12:39 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:39 AM IST
सार
- कुंडा के बाबूगंज में चार दुकानों से 1710 पेटी मिली अंग्रेजी व देशी शराब
- शराब माफिया में मचा हड़कंप, गुड्डू सिंह की बताई जा रही बरामद शराब
विज्ञापन
बरामद शराब की पेटियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद में जहरीली शराब के सेवन से हो रही मौतों के बाद पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। शनिवार की रात व रविवार को पुलिस ने कुंडा के बाबूगंज बाजार की दुकानों से 1710 पेटी अंग्रेजी शराब, बीयर व देशी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद शराब माफिया गुड्डू सिंह की बताई जा रही है।
कुंडा कोतवाली के बाबूगंज बाजार में शनिवार की रात पुलिस ने एक बंद दुकान में डंप की गई अवैध शराब की 200 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने शराब निकलवाकर थाने भिजवाई। शराब व दुकान मालिक की खोजबीन शुरू की गई, मगर कोई नहीं मिला। इस दुकान से कुछ दूर पहले तीन दुकानों से रात में पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों की 1000 पेटियां अवैध शराब की बरामद कीं।
इसके बाद रविवार को हाईवे पर स्थित अन्य दुकानों से अवैध शराब की 510 पेटियां बरामद हुईं। इससे इलाके में हड़कंप मचा रहा। भारी मात्रा में शराब पकड़े जाने की सूचना पर एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी कवींद्र प्रताप सिंह, एसपी आकाश तोमर, एएसपी दिनेश चंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचकर छानबीन करते रहे। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि बरामद शराब गुड्डू सिंह की बताई जा रही है। वह अपने सहयोगियों के साथ अवैध शराब की सप्लाई यहां से करता था। उसकी तलाश की जा रही है।