{"_id":"5c2d0406bdec2256bf2a52db","slug":"69000-teachers-recruitment-examination-center-far-away-from-location-candidates-will-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार शिक्षक भर्ती: मनाही के बावजूद दूर बनाए गए परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थियों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार शिक्षक भर्ती: मनाही के बावजूद दूर बनाए गए परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थियों को होगी परेशानी
Thu, 03 Jan 2019 12:03 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में शासन के स्पष्ट निर्देश के बाद भी परीक्षार्थियों के केंद्र नैनी, झूंसी एवं फाफामऊ के दूर-दराज क्षेत्र में बना दिए गए। ऐसे में परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ना तय है। छह जनवरी को होने वाली भर्ती परीक्षा में अकेले प्रयागराज में सबसे अधिक 52559 परीक्षार्थियों के लिए 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कुंभ के चलते शहर जाम की स्थिति बनी ही रहती है। परीक्षा वाले दिन यदि जाम लगा तो दूरदराज इलाके में केंद्र होने से परीक्षा छूट भी सकती है। शासन की ओर से जारी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा नियमावली में स्पष्ट कर दिया गया था कि परीक्षा केंद्र शहर से बाहर न बनाए जाएं। कहा गया था कि सीबीएसई और आईसीएसई से जुड़े विद्यालयों के साथ राजकीय एवं अशासकीय डिग्री कॉलेजों को भी केंद्र बनाया जाए।
विज्ञापन
शासन की ओर से दिशा-निर्देश के बाद भी स्थानीय अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र शहर से बाहर नैनी, झूंसी के दूरदराज इलाके में बना दिए। वहीं परीक्षार्थियों का कहना है कि कुंभ मेले के चलते शहर में लगने वाले जाम और वाहनों को शहर से बाहर रोके जाने से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना कठिन होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से पूर्व में टीईटी के परीक्षा केंद्र तय करने में लापरवाही के चलते नैनी इलाके में ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया था, जहां पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं थी। उस दौरान परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। े
विज्ञापन