फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 teachers recruitment: counselling completed , preparation to provide appointment letter

काउंसलिंग पूरी, अब नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी

Fri, 16 Oct 2020 11:08 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
69000 teachers recruitment: counselling completed , preparation to provide appointment letter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े स्कूलों को शुक्रवार को 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के तहत 31277 चयनित शिक्षक मिल जाएंगे। दो दिन 14 एवं 15 अक्तूबर को हुई काउंसलिंग में प्रदेश भर में 90 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लेकर अपनी सीटें सुरक्षित कर लीं। इन अभ्यर्थियों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास पर पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


एक ओर सरकार नियुक्ति पत्र देने की तैयारी में जुटी है, वहीं दूसरी ओर अधिक मेरिट के बाद भी चयन सूची में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को दिनभर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार करते रहे कि भर्ती पर क्या आदेश आया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना था कि पूरी भर्ती के दौरान सचिव अपने कार्यालय में नहीं मिले।
विज्ञापन


यहां बता दें कि 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती में 37339 शिक्षा मित्रों को छोड़कर 31661 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 31277 पदों को ही भर्ती में शामिल किया गया है। 384 पदों पर बाद में भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed