{"_id":"5f6661418ebc3eee071278f9","slug":"69000-teachers-recruitment-case-city-desk-news-ald286761262","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 शिक्षक भर्ती मामलाः धांधली के सात आरोपियों पर होगी कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 शिक्षक भर्ती मामलाः धांधली के सात आरोपियों पर होगी कुर्की की कार्रवाई
Sun, 20 Sep 2020 06:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली मामले के सात आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ जल्द ही कुर्की की कार्रवाई शुरू करेगी। यह लंबे समय से फरार चल रहे हैं। इनके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी है लेकिन फिर भी यह पकड़ से दूर हैं। एसटीएफ अफसरों का कहना है कि कोर्ट खुलते ही इस संबंध में अर्जी दी जाएगी।
शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले सरगना केएल पटेल समेत 15 आरेापी अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। एक नामजद आरोपी मायापति दुबे को अग्रिम जमानत मिल गई है। बता दें कि विवेचना स्थानांतरित होने के बाद एसटीएफ ने नकल माफिया चंद्रमा यादव व दुर्गेेश सिंह को भी वांछित किया था। यही नहीं विवेचना के दौरान पांच अन्य लोगों के बारे में पता चला जो किसी न किसी रूप में गिरोह के लिए काम करते हैं। इनमें अरविंद पटेल, शिवदीप पटेल, संदीप पटेल, सत्यम पटेल व शैलेश पटेल शामिल हैं। सत्यम जहां सरगना केएल पटेल का भतीजा है वहीं शैलेश उसका साला है।
यह दोनों सरगना के दाहिने हाथ के तौर पर काम करते हैं जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाला संदीप सॉल्वर है। इसके अलावा अरविंद व शिवदीप कैंडिडेट खोजने का काम करते हैं। एसटीएफ अफसरों का कहना है कि जल्द ही कोर्ट में इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू करने के लिए अर्जी दी जाएगी।