{"_id":"5f89fc968ebc3e5fad3aa123","slug":"69000-teachers-recruitment-appoint-letter-given-to-all-selected-candidates-city-desk-news-ald289175194","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म, नियुक्ति पत्र पाकर निहाल हुए नवनियुक्त शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म, नियुक्ति पत्र पाकर निहाल हुए नवनियुक्त शिक्षक
Sat, 17 Oct 2020 04:47 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
845 शिक्षकों को मिली नौकरी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत प्रयागराज के कोटे में आए 979 शिक्षकों में से 845 को शुक्रवार को नौकरी मिल गई। जिले को मिले 979 पदों में से 921 ने काउंसलिंग करवाई। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद 76 के ऑनलाइन आवेदन एवं प्रस्तुत प्रमाण पत्रों में दर्ज जानकारी में अंतर होने के बाद 845 को ही नियुक्ति पत्र दिया गया।
दिसंबर 2018 में घोषित शिक्षक भर्ती में अब जाकर नियुक्ति पत्र मिला तो नवनियुक्त शिक्षकों एवं उनके परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नैनी स्थित यूनाईटेड कॉलेज के सभागार में नियुक्ति पत्र का वितरण सांसद फूलपुर केशरी देवी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक बारा अजय कुमार, जिलाधिकारी भानुचंद गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने किया। समारोह के दौरान 18 नवनियुक्त शिक्षकों को मंच पर बुलाकर नियुक्ति पत्र दिया गया जबकि शेष शिक्षकों को खंड शिक्षाधिकारियों ने नियुक्ति पत्र सौंपा।
सांसद केशरी देवी ने इस मौके पर शिक्षकों से कहा कि नौकरी मिलने के साथ दायित्व बढ़ गया है। वह आगे बढ़कर बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी शिक्षकों एवं उनके परिवार वालों बधाई दी। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने शिक्षक भर्ती पूरी करने में प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से दिखाई गई तेजी की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि लोग प्राथमिक विद्यालयों की ओर आएं।
विज्ञापन
डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने कहा कि चयनित शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि समाज को अच्छे नागरिक दें। समारोह के बारे में जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने दी। मंच संचालन राजकीय इंटर कॉलेज के हिंदी शिक्षक डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया जबकि पूरे कार्यक्रम का संयोजन खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय अर्जुन सिंह ने किया।
11 बजे से समारोह स्थल पर पहुंचने लगे थे शिक्षक
नियुक्ति पत्र लेने के लिए चयनित शिक्षक 11 बजे से ही परिवार के साथ यूनाईटेड कॉलेज स्थित समारोह स्थज तक पहुंचना शुरू हो गए थे। नवनियुक्त शिक्षक समारोह स्थल के अंदर बैठकर मुख्यमंत्री की ओर से जारी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सीधा प्रसारण देखते रहे। चयनित महिला शिक्षिकाओं के बच्चे और परिवार वाले बाहर इंतजार करते रहे।