फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 teacher recruitment: joining counseling does not mean selection.

69000 शिक्षक भर्तीः काउंसलिंग में शामिल होने का मतलब चयन पक्का नहीं

Tue, 02 Jun 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Jun 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
69000 teacher recruitment: joining counseling does not mean selection.
टीचर - फोटो : file photo
अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान प्रमाण पत्रों को प्रस्तुत करना होगा। काउंसलिंग में प्रमाण पत्रों को प्रस्तुत नहीं करने पर अभ्यर्थी का चयन नहीं होगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि काउंसलिंग की सूची में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि उनका चयन पक्का हो गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी पहले चरण की काउंसलिंग के लिए मेरिट के आधार पर 69 हजार अभ्यर्थियों में से 1133 एसटी की सीट को छोड़कर 67867 को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। शिक्षक भर्ती में सफल 1.46 लाख अभ्यर्थियों में से नौ हजार से अधिक ने काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया है। इन अभ्यर्थियों में आवेदन पत्र में संशोधन की मांग करने वालों के साथ किसी दूसरी नौकरी के लिए चुन लिए गए अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन

 

हाईकोर्ट में सुनवाई के चलते मेरिट में देरी

सहायक अध्यापक भर्ती की उत्तर कुंजी को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सोमवार को ही सुनवाई के चलते बेसिक शिक्षा परिषद एवं एनआईसी के अधिकारियों को मेरिट जारी करने में देरी हुई। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सहित दूसरे अधिकारी मेरिट की तैयारी के लिए रविवार को ही लखनऊ चले गए थे। कोर्ट से उत्तरकुंजी वाले मामले में फैसले की तिथि तीन जून तय कर देने के बाद मेरिट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10 बजे जारी की मेरिट सूची

बेसिक शिक्षा परिषद और एनआईसी की ओर से मेरिट सूची तैयार करके शाम तक शासन को भेज दिया गया था। शासन से अनुमति मिलने के बाद रात 10 बजे मेरिट लिस्ट जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed