{"_id":"60d62faf8ebc3e2d9c4759e7","slug":"69000-teacher-recruitment-district-allotment-list-will-be-released-today-to-fill-the-vacant-posts-city-desk-news-ald3093076151","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 शिक्षक भर्ती: खाली पदों को भरने के लिए आज जारी होगी जिला आवंटन सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 शिक्षक भर्ती: खाली पदों को भरने के लिए आज जारी होगी जिला आवंटन सूची
विज्ञापन
प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में खाली पदों पर को भरने के लिए जिला आवंटन सूची जारी की जाएगी। सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल एवं एनआईसी की ओर से शुक्रवार को खाली पदों को भरने के लिए जिलावार आवंटन सूची को अंतिम रूप देने का काम जारी रहा। 26 जून को जिला आवंटन सूची जारी होने के बाद 28 एवं 29 जून को बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ओर से सूची में शामिल अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन का काम किया जाएगा। 30 जून को अभिलेखों के सत्यापन में सही पाए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
69000 शिक्षक भर्ती पूरी होने के बाद नई भर्ती की तैयारी
- बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में खाली पदों को भरने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में खाली शिक्षकों के पदों को भरने के लिए तैयारी शुरू हो जाएगी। इसके लिए पहले ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से 2017 से अब तक कितनी भर्ती हुई और कितने शिक्षकों की आवश्यकता है, इस बारे में जानकारी सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई है। सचिव की ओर से जानकारी मांगे जाने के बाद भी प्रदेेश के अधिकांश जिलों से अभी तक पदों का विवरण नहीं मिला है। भरे गए एवं खाली पदों का विवरण मुख्यमंत्री के साथ अगले सप्ताह होने वाली बैठक में भर्ती बोर्ड के प्रमुख रखेंगे। प्रदेश सरकार ने इससे सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका में 51112 पद रिक्त होने की सूचना दी थी। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में 68500 शिक्षक भर्ती में खाली पदों पर फैसला होने के बाद इन पदों को भी नई भर्ती में जोड़ा जाएगा। इसके बाद नई भर्ती की घोषणा की जाएगी।
हाईकोर्ट से फैसला आने के खाली पद भरने की मांग
- 69000 शिक्षक भर्ती आंसर की में विवादित प्रश्नों को लेकर अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को ज्ञापन दिया। अभ्यर्थियों का कहना था कि आंसर की को लेकर हाईकोर्ट में मामला लंबित है, ऐसे में डबल बेंच का फैसला आने के बाद ही 69000 शिक्षक भर्ती के खाली पद भरे जाएं। प्रदेश सरकार की ओर से खाली पदों को भरने के लिए काउंसलिंग की तिथि जारी करने का अभ्यर्थियों ने विरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक श्रीवास्तव, कृष्णा सिंह ,अमित यादव डेविड, रवि प्रकाश गौतम, विवेक तिवारी, अवनीश, गीता देवी, अनुराग, आशीष शामिल रहे।