फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69 thousand Assistant Teacher Recruitment: Appeals filed by those who made errors in the application

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती:  आवेदन में त्रुटि करने वालों ने दाखिल की अपील

Tue, 25 Aug 2020 08:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Aug 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
69 thousand Assistant Teacher Recruitment: Appeals filed by those who made errors in the application
prayagraj news - फोटो : sociol media
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में आवेदन फार्म में विभिन्न प्रकार की त्रुटियां करने वाले अभ्यर्थियों ने एकल न्यायपीठ के आदेश को स्पेशल अपील दाखिल कर चुनौती दी है। एकल पीठ ने त्रुटियां सुधारने का आदेश देने से इंकार करते हुए याचिकाएं खारिज कर दी थी।
विज्ञापन


इसके खिलाफ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव व 35 अन्य तथा कई अन्य अपीलें दाखिल की गई हैं। अपील पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति एसडी सिंह की पीठ ने  सभी अपीलों को अंतिम निस्तारण हेतु तीन सितंबर को प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


अपीलार्थियों के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि याचीगण ने सहायक अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी के समक्ष आवेदन किया था। एक दिसंबर 2018 को शासनादेश आया कि इस परीक्षा के आवेदन में दी गई प्रविष्ठियों को आगे के लिए भी अंकित किया जाएगा। याचीगण परीक्षा में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नियुक्ति हेतु उनसे दुबारा आवेदन मांगा गया। इस बार भी पूरा ब्यौरा मांगा गया। जबकि होना यह चाहिए था कि नियुक्ति के लिए मांगे गएआवेदन में सिर्फ सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का प्राप्तांक और जिले की वरीयता मांगी जानी चाहिए।


क्योंकि 15 मार्च 2018 को हुए 22 वें संशोधन में स्पष्ट है कि नियुक्ति के लिए सिर्फ उन्हीं लोगों के आवेदन लिए जाएंगे जो सहायक अध्यापक पद की अर्हता रखते हैं। अधिवक्ता का कहना था कि याचीगण भर्ती परीक्षा में अपने प्राप्तांकों के आधार पर सफल हुए हैं। दुबारा आवेदन में हुई त्रुटि को सुधारने का मौका दिया जाना चाहिए यह उनसे नए सिरे से आवेदन लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed