फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   64 security gaurds deployed in bsnl removed from duty

बीएसएनएल में तैनात सुरक्षा गार्डों को ड्यूटी से हटाया

Sun, 03 May 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
64 security gaurds deployed in bsnl removed from duty
64 security gaurds deployed in bsnl removed from duty
बीएसएनएल में तैनात सुरक्षा गार्डों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। एक साथ 64 गार्डों की छुट्टी किए जाने से उनकी रोटी रोटी पर संकट के बादल छा गए हैं। शनिवार को गार्डों ने प्रबंधक दफ्तर के सामने शोर -शराबा भी मचाया, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। गार्डों ने चेताया है कि अगर उनको काम पर वापस नहीं बुलाया गया तो वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बेमियादी धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ब्लाक कमांडर बंशीलाल के नेतृत्व में 64 पीआरडी जवान शनिवार की दोपहर बीएसएनएल के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गेट के बाहर दूरी बनाकर विरोध भी जताया। बंशीलाल व सुनील कुमार कौशल ने बताया कि पिछले जुलाई महीने से ही उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस बीच लॉकडाउन होने से जीविका चलाने को लेकर और भी दिक्कतें पैदा हो गई हैं। उन्होंने बताया कि अब विभाग में तैनात सभी गार्डों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। कोरोना संक्रमण के बीच बीएसएनएल प्रबंधन के इस कदम से वह रोजी रोटी के लिए मोहताज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed