{"_id":"5c9fcde1bdec221420474d58","slug":"61553976801-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीता का स्वागत करने वालों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीता का स्वागत करने वालों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीता का स्वागत करने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष को नोटिस
प्रयागराज। भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी के प्रयागराज पहुंचने पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय के स्वागत करने पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जवाब देने के लिए तीन दिन का समय देते हुए उनसे पूछा गया है कि अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों केचलते क्यूं न उनको छह साल के लिए निष्काषित कर दिया जाए। प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय के मुताबिक पार्टी को संतप्रसाद के भाजपा उम्मीदवार के स्वागत में पहुंचने की शिकायत मिली, उसके बाद उनको नोटिस जारी की गई है। इसी तरह जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की दस महिला पदाधिकारियों को भी चिन्हित किया गया है। उनको भी नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले कौंधियारा के ब्लाक अध्यक्ष अरूण कुमार तिवारी को रीता जोशी का समर्थन करने के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित किया जा चुका। प्रवक्ता के मुताबिक पार्टी विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को भी भेजी जाएगी।