फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष ने संभाला पदभार

केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष ने संभाला पदभार

Wed, 02 Jan 2019 12:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष ने संभाला पदभार
केपी ट्रस्ट के नए अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र ने ग्रहण किया पदभार
विज्ञापन

क्रासर
ट्रस्ट की संपत्तियों की रक्षा और विकास को केंद्र में रखकर बनेंगी योजनाएं, कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण चार को
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। केपी ट्रस्ट कार्यालय में उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह से कार्यभार प्राप्त किया। ट्रस्ट केनवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण चार जनवरी को केपी कॉलेज में होगा।

केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की संपत्तियों की रक्षा और विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इसके लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। अगले पांच वर्षों के लिए ट्रस्ट के विकास को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाएंगी। विशेषकर शैक्षिक संस्थानों के विकास पर पूरा जोर दिया जाएगा। कायस्थ पाठशाला मुख्यालय में आयोजित समारोह के तहत चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, रवि कुमार श्रीवास्तव को मेंबर इंचार्ज प्रॉपर्टी बनाया गया। वहीं, एसडी कौटिल्य को दोबारा महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई । ट्रस्ट के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह चार जनवरी को केपी कॉलेज में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed