{"_id":"5bddc022bdec220a7e0f81ce","slug":"61541259298-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी में नए सदस्यों की नियुक्ति जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी में नए सदस्यों की नियुक्ति जल्द
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी : नए सदस्यों की नियुक्ति जल्द
0 सदस्यों की नियुक्ति के बाद जारी होंगे कई परिणाम
0 आयोग के आठ में से सात सदस्य हो चुके हैं रिटायर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को इसी सप्ताह नए सदस्य मिल सकते हैं। सोमवार को शासन स्तर से नए सदस्यों की नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया जा सकता है। नियुक्ति के बाद आयोग में लंबित कई परीक्षा परिणाम जारी किए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। बता दें कि आयोग में सदस्यों कुल आठ पद हैं, जिनमें से सात पद रिक्त हैं और इसी वजह से पीसीएस, आरओ/एआरओ, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं के परिणाम अटके हुए हैं।
आयोग के सूत्रों का कहना है कि पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2017 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम लगभग तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा परिवहन विभाग में आरआई टेक्निकल का परिणाम भी आयोग की प्राथमिकता में है। इसके अलावा राजकीय स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षक के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का परिणाम भी नए सदस्यों का इंतजार कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक नए सदस्यों के चयन की प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो चुकी है। किसी एक सदस्य का वेरिफिकेशन होना बाकी रह गया है। इसी वजह से नियुक्ति से संबंधित आदेश अटका हुआ है। आयोग के अफसरों को भी शासन स्तर से संकेत मिले हैं कि सोमवार को नए सदस्यों की नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया जा सकता है। हालांकि बुधवार को दीपावली है। ऐसे में माना जा रहा है कि नए सदस्य दीपावली के बाद ही ज्वाइनिंग करेंगे और इसके बाद आयोग में भर्ती परीक्षाएं पटरी पर आ सकेंगी।
विज्ञापन
00
नए सदस्य ही लेंगे लोअर पर निर्णय
0 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से लोअर सबऑर्डिनेट के कई पद पीसीएस में शामिल कर लिए गए हैं। जिन पदों को पीसीएस में शामिल नहीं किया गया है, उनकी परीक्षा कब और इस नाम से कराई जाएगी, इस पर आयोग ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। यह व्यवस्था पीसीएस-2018 से लागू की गई है। यही वजह है कि इस बार पीसीएस में पद बढ़े हैं। लोअर सबऑर्डिनेट के जिन पदों को पीसीएस में शामिल नहीं किया गया है, उन पदों पर भर्ती का निर्णय अब आयोग के नए सदस्य ही लेंगे। परीक्षा लोअर सबऑर्डिनेट के नाम से ही होगा या परीक्षा को नया नाम दिया जाएगा, यह निर्णय भी आयोग के सदस्यों के सदस्यों पर निर्भर करेगा।