फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सर्किट हाउस में श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही उमड़ा जनसमूह

सर्किट हाउस में श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही उमड़ा जनसमूह

Sun, 26 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही उमड़ा जनसमूह
विरोधी दल के नेताओं ने भी किया अटल को नमन
विज्ञापन

0 सर्किट हाउस में श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से उमड़ा जनसमूह
0 कांग्रेस के अनुग्रह, सपा के विनोद चंद्र दुबे समेत कई ने श्रद्धासुमन किए अर्पित
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व ऐसा था कि जब उनका अस्थिकलश इलाहाबाद आया तो भाजपाइयों के साथ तमाम विरोधी दल के नेता भी उन्हें नमन करने के लिए शनिवार को सर्किट हाउस पहुंच गए। सुबह सात बजते के पूर्व ही तमाम शहरी अस्थिकलश के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। बारिश की परवाह किए बगैर यहां दस बजे तक काफी भीड़ हो गई। इस दौरान तमाम भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता विनोद चंद्र दुबे आदि पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

अनुग्रह नारायण सिंह पार्टी नेता फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वार्ष्णेय, प्रदीप कुमार मिश्र, रामयज्ञ द्विवेदी आदि के साथ सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आदि से मुलाकात करने के बाद मंच पर रखे पूर्व पीएम के अस्थिकलश पर उन्होंने पुष्प अर्पित किए। यहां अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि अटल जी अच्छे नेता होने के अलावा एक कवि, साहित्यकार एवं पत्रकार भी रहे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। भारतीय राजनीति में वह अपनी पार्टी की नीति के साथ ही समदर्शी, मानवीयता और समभाव के सिद्धांतों पर अटल थे। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अवधेश त्रिपाठी ने भी अपनी श्रद्धांजलि वहां जाकर दी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद चंद्र दुबे, दीपक, लालचंद मिश्र आदि भी सर्किट हाउस पहुंचे। यहां इन सभी ने अटल जी के चित्र एवं उनके अस्थिकलश पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इलाहाबाद होटल एसोसिएशन के सरदार जोगिंदर सिंह, प्रीतम सिंह आदि व्यापारी नेता भी पूर्व पीएम को श्रद्धासुमन अर्पित किया। लोकसेवा आयोग चौराहे पर छाता लेकर अस्थिकलश यात्रा में पुष्प बरसाने वाले व्यवसायी मुकेश कुमार ने बताया कि अटल का व्यक्तित्व ऐसा रहा कि वह खुद को यहां आने से रोक नहीं सके। उधर, हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा के प्रतिनिधि के रूप में सुरेश वर्मा, धर्मराज पांडेय के साथ अस्थिकलश का दर्शन करने के लिए सर्किट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed