{"_id":"5b75ebf442c79257eb4489c1","slug":"61534454772-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य पद के विवाद में फंसा शिक्षकों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य पद के विवाद में फंसा शिक्षकों का वेतन
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ईसीसी के शिक्षकों, कर्मचारियों का वेतन फंसा
0 प्राचार्य पद के विवाद के कारण सभी काम ठप
0 कुलपति से मिले कॉलेज के शिक्षक, दिया ज्ञापन
इलाहाबाद, 16 अगस्त। इविंग क्रिश्चियन महाविद्यालय (ईसीसी) में प्राचार्य पद के विवाद को लेकर शिक्षक एवं कर्मचारियों का वेतन फंसा हुआ है। उन्हें जुलाई माह का वेतन अब तक नहीं मिल सका है। इस समस्या को लेकर कॉलेज के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. आरएल हांगलू से मुलाकत की और अपनी समस्या बनाई। कुलपति ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि जल्द ही कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा और वेतन का भुगतान हो जाएगा।
ईसीसी के प्राचार्य डॉ. एम. मैसी 15 जुलाई को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद बतौर शिक्षक उन्हें सेवा विस्तर मिल सकता है लेकिन प्राचार्य के तौर पर सेवा विस्तार देने में विवाद है। ठीक ऐसा ही मामला आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में भी सामने आया था लेकिन वहां गवर्निंग बॉडी ने नए प्राचार्य को नियुक्त कर दिया और शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन समय रहते मिल गया। प्राचार्य के पास प्रशासनिक अधिकार होते हैं और शिक्षक एवं कर्मचारियों का वेतन जारी करने का अधिकार प्राचार्य के पास है। इविवि प्रशासन रिटायरमेंट के बाद एम. मैसी को प्राचार्य मानने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों और शिक्षकों का वेतन फंस गया है। प्राचार्य के कमरे में भी ताला लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को ईसीसी के शिक्षक नेताओं ने बैठक की और इस पूरी समस्या के लिए प्राचार्य डॉ. एम. मैसी को जिम्मेदार ठहराया। डॉ. आरपी सहिं, डॉ. उमेश प्रताप सिंह, डॉ. रणधीर सिंह समेत कई शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने वीसी से मिलकर समस्या बनाई और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी ज्ञापन प्रेषित किया। वीसी ने आश्वसन किया कि जल्द ही कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन