{"_id":"5a303da54f1c1b6a678c1695","slug":"61513110949-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन बोर्ड के गठन पर फैसला सीएम के गुजरात दौरे के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन बोर्ड के गठन पर फैसला सीएम के गुजरात दौरे के बाद
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चयन बोर्ड के गठन पर फैसला सीएम के गुजरात दौरे के बाद
0 अध्यक्ष समेत 10 सदस्यों वाले बोर्ड के गठन के लिए सोमवार को पूरी हो गई आवेदन की प्रक्रिया
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। आवेदन की प्रक्रिया शासन स्तर हुई है। अब मुख्य सचिव इसकी समीक्षा करेंगे। इसके बाद अध्यक्ष, सदस्यों की नियुक्ति पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री को लेना है लेकिन मुख्यमंत्री इन दिनों लखनऊ में कम गुजरात के चुनावी दौरे पर ज्यादा हैं। ऐसे में चयन बोर्ड के गठन में अभी कुछ वक्त और लग सकता है।
चयन बोर्ड में अध्यक्ष के साथ 10 सदस्यों की नियुक्ति होनी है। सरकार ने इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया निकाय चुनाव अधिसूचना के दौरान ही शुरू कर दी लेकिन चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। बाद में फिर से आवेदन लिए गए। सोमवार को यह प्रक्रिया भी पूरी हो गई। अब अपर सचिव माध्यमिक संजय अग्रवाल इसकी समीक्षा करेंगे। इसके बाद उसे मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता वाली सर्च कमेटी के सामने रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष एवं सदस्यों के नामों पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ही लेंगे। इन दिनों योगी लखनऊ में कम रह पा रहे हैं। वे गुजरात के चुनावी दौरे पर हैं सो चयन बोर्ड का गठन दिसंबर के अंत तक ही संभव है।
इसकी वजह से टीजीटी-पीजीटी 2011 का परिणाम, 2013 के कुछ विषयों के परिणाम जारी होने तथा टीजीटी-पीजीटी 2014 की परीक्षाओं
के लिए अभ्यर्थियों को और इंतजार करना पड़ सकता है। इसके पहले चयन बोर्ड के अध्यक्ष रहे हीरा लाल गुप्ता ने 2013 के ज्यादातर विषयों के परिणाम जारी करने के साथ 2014 की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी थी लेकिन इसके बाद चयन बोर्ड भंग होने के कारण पूरी प्रक्रिया रुक गई।