फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शिक्षकों को भी सामूहिक मेडिक्लेम का लाभ दे सरकार

शिक्षकों को भी सामूहिक मेडिक्लेम का लाभ दे सरकार

Sun, 03 Dec 2017 09:26 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को भी सामूहिक मेडिक्लेम का लाभ दे सरकार
शिक्षकों को भी सामूहिक मेडिक्लेम पॉलिसी का लाभ दे सरकार
विज्ञापन

0 आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से माध्यमिक शिक्षकों एवं उनके परिवार के लिए कैशलेस इलाज के स्थान पर सामूहिक मेडिक्लेम पॉलिसी का लाभ देे की मांग की है। कहा गया कि जब राज्य कर्मचारियों को यह सुविधा दी जा रही है तो शिक्षकों को इससे क्यों वंचित रखा जा रहा है। सरकार इस पर जल्द निर्णय ले।
बैठक में नवंबर 2006 एवं जुलाई 2007 में प्रोन्नत बेसिक शिक्षकों को चयन वेतनमान देने, फरवरी 2009 से 31 दिसंबर 2013 तक के बेसिक शिक्षकों की प्रोन्नति, मई 2017 से क्रियाशील स्थानांतरण प्रक्रिया को 15 दिसंबर तक पूर्ण करने, जनवरी 2009 से दिसंबर 2012 तक प्रोन्नत बेसिक शिक्षकों को 17140 रुपये मूल वेतन (छठे वेतन आयोग के अनुसार) देेने की मांग की कई। इसके साथ परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वेटर देने, छोटे-बड़े जूते बदलकर सही नाप के देने, विद्यार्थियों-अध्यापकों को परिचय पत्र, संकुल प्रभारियों को लैपटॉप, प्रधानाध्यापकों को सीयूजी मोबाइल देने तथा 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शीतवकाश घोषित करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रुद्र प्रभाकर मिश्र, संचालन जिला मंत्री डॉ. मुनीश मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र नाथ पांडेय और डॉ. विद्या मिश्रा ने किया। इसमें भारत भूषण त्रिपाठी, मयंकधर दुबे, नीरज मिश्र, कमलेश त्रिपाठी, नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव, भूपेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. गीता रंजन, रत्नेश शुक्ल, सुमन पांडेय, डॉ. नीलम आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed