फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बदलेगा दिल्ली दुंरंतो और हरिद्वार एक्सप्रेस का समय

बदलेगा दिल्ली दुंरंतो और हरिद्वार एक्सप्रेस का समय

Mon, 23 Oct 2017 01:18 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
बदलेगा दिल्ली दुंरंतो और हरिद्वार एक्सप्रेस का समय
एक नवंबर से बदल जाएगा इलाहाबाद आने वाली कई ट्रेनों का समय
विज्ञापन

0 दिल्ली दुरंतो रात 10.15 तो हरिद्वार एक्सप्रेस चलेगी रात 11.45 बजे
0 कई नई ट्रेनों को समय सारिणी में मिल रही जगह, कई की बढ़ रही स्पीड
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। एक नवंबर से लागू हो रही रेलवे की नई समय सारिणी में कई ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है। जिन ट्रेनों का समय बदल रहा है उसमें इलाहाबाद-दिल्ली दुंरतो और इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस मुख्य रूप से शामिल है। इसके अलावा बीते एक वर्ष के दौरान रेलवे द्वारा शुरू की गई तमाम ट्रेनों को भी रेलवे की नई समय सारिणी में जगह मिलने जा रही है। रेलवे ने कई ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ा रहा है। जिन ट्रेनों की स्पीड बढ़नी इलाहाबाद-उधमपुर, इलाहाबाद-कानपुर ईएमयू और हरिद्वार एक्सप्रेस के नाम है।

20 मिनट पहले ही इलाहाबाद आ जाएगी दुरंतो
0 एक नवंबर से जारी हो रही रेलवे की नई समय सारिणी में दिल्ली दुंरतो एक्सप्रेस अब पहले के मुकाबले इलाहाबाद पहुंचने में 20 मिनट कम समय लेगी। गाड़ी संख्या 12276 नई दिल्ली से रात 10.40 बजे चलने के बाद अब सुबह 05.50 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी। अभी दुरंतो सुबह 06.10 बजे इलाहाबाद पहुंचती है। इसी तरह इलाहाबाद से रात 10.40 बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12275 दुरंतो एक्सप्रेस अब रात 10.15 बजे रवाना होगी। इसी तरह इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 14115 का समय भी नई समय सारिणी में बदलने जा रहा है। अब यह ट्रेन रात 11.25 की बजाय रात 11.45 बजे रवाना होगी। हालांकि इसके हरिद्वार पहुंचने का समय दिन में 1.50 बजे ही रहेगा। ऐसे में हरिद्वार एक्सप्रेस अब इलाहाबाद से हरिद्वार पहुंचने में 20 मिनट का कम समय लेगी। इसी तरह इलाहाबाद से कानपुर जाने वाली ईएमयू भी अब पांच मिनट पहले ही कानपुर पहुंच जाएगी। नई समय सारिणी में गाड़ी संख्या 64591 ईएमयू सुबह 11.40 की बजाय सुबह 11.30 बजे कानपुर पहुंच जाएगी। इसके अलावा नई समय सारिणी में इलाहाबाद डिवीजन की 48, झांसी डिवीजन की 20, आगरा डिवीजन की 19 ट्रेनों के समय में बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन


इलाहाबाद और छिवकी की इन ट्रेनों के समय में हो रहा बदलाव
ट्रेन का नाम वर्तमान समय एक नवंबर से समय
14115 हरिद्वार एक्सप्रेस रात 11.25 रात 11.45 बजे
12427 रीवा एक्सप्रेस रात 08.35-08.43 रात 08.30-8.38
12323 हावड़ा-आनंद विहार सुबह 07.50-07.55 सुबह 07.45-07.50 बजे
15548 एलटीटी-जयनगर सुबह 09.17-09.22 सुबह 09.07-09.12 बजे
19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस रात 08.45-08.50 रात 08.35-08.40 बजे
12168 वाराणसी-एलटीटी अपराह्न 12.57-01.02 अपराह्न 12.45-01.05 बजे
12295 संघमित्रा एक्सप्रेस रात 01.10-01.20 बजे रात 01.00-01.10 बजे
11062 दरभंगा-एलटीटी रात 02.45-03.15 बजे रात 02.45-03.05 बजे
12311 हावडा-कालका मेल सुबह 09.25-09.35 सुबह 09.00-09.10 बजे

उधमपुर एक्सप्रेस समेत कई का बदल रहा ट्रेन नंबर
0 रेलवे की समय सारिणी में इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के नंबर में भी बदलाव हो रहा है। इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस का नंबर 24 अक्तूबर से अब 24155/24156 की बजाय 22431/22432 हो जाएगा। इसके अलावा मथुरा-छपरा एक्सप्रेस का 15107/15108 का नंबर 22531/22532 एवं भुवनेश्वर-नई दिल्ली का 22811/22812 की बजाय 20817/20818 हो जाएगा। इसके अलावा एलटीटी-दरभंगा पवन का नंबर 11065/11066 की बजाय 11061/11062 हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस को भी मिला स्थान
0 रेलवे की नई समय सारिणी में इलाहाबाद से आनंद विहार के बीच शुरू होने वाली हमसफर एक्सप्रेस को भी स्थान मिला है। रेलवे की समय सारिणी में हमसफर एक्सप्रेस के इलाहाबाद एवं आनंद विहार टर्मिनल में आगमन-प्रस्थान का समय दर्शाया जा रहा है। हालांकि इस ट्रेन का संचालन और कामर्शियल स्टॉपेज कहां होंगे इसकी जानकारी समय सारिणी में फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इलाहाबाद से हमसफर एक्सप्रेस का प्रस्थान प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार की रात 10.20 रहेगा जो सुबह 06.15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। इसी तरह आनंद विहार से हमसफर एक्सप्रेस मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार की रात 10.40 बजे चलकर सुबह 06.10 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी।

एनसीआर से गुजरने वाली इन नई ट्रेनों को समय सारिणी में मिली जगह
19041/09042 बांद्रा-गाजीपुर सिटी (सप्ताह में दो दिन)
22433/22434 आनंद विहार-गाजीपुर सिटी (सप्ताह में दो दिन)
22427/22428 आनंद विहार-बलिया (साप्ताहिक)
15063/15064 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (साप्ताहिक)
15065/15066 गोरखपुर-पनवेल (सप्ताह में चार दिन)
15067/15068 गोरखपुर-बांद्रा (साप्ताहिक)
19305/19306 इंदौर-गुवाहाटी (साप्ताहिक)
22163/22164 भोपाल-खजुराहो (प्रतिदिन)
22167/22168 सिंगरौली-निजामुद्दीन (साप्ताहिक)
17323/17324 हुबली-वाराणसी (साप्ताहिक)
20903/20904 वडोदरा-वाराणसी महामना एक्स. (साप्ताहिक)
16793/16794 रामेश्वरम-फैजाबाद (साप्ताहिक)
11901/11902 मथुरा-कुरुक्षेत्र (सप्ताह में पांच दिन)
14117/14118 इलाहाबाद-बस्ती (सप्ताह में पांच दिन)
12571/12572 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्स. (साप्ताहिक)

‘एक नवंबर से रेलवे की नई समय सारिणी आ रही है। समय सारिणी में पिछले कुछ माह के दौरान चली सभी नई ट्रेनों को शामिल किया गया है। ’
00 गौरव कृष्ण बंसल, सीपीआरओ, एनसीआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed