फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चित्रगुप्त पूजे गए

चित्रगुप्त पूजे गए

Sat, 21 Oct 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
चित्रगुप्त पूजे गए
जयंती पर पूजे गए भगवान चित्रगुप्त
विज्ञापन

0 कई संगठनों ने कलम-दवात की भी पूजा की
0 समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं हुए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया शनिवार को चित्रगुप्त जयंती मनाई गई। शहर के चित्रगुप्त मंदिरों में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त सहित कलम-दवात की पूजा की। कायस्थ पाठशाला की ओर से केपी इंटर कालेज परिसर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजन हवन के बाद सामूहिक कमल-दवात पूजा हुई। शाम को कायस्थ समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि अतुल कुमार श्रीवास्तव निदेशक राजकीय मुद्रणालय एवं लेखन सामग्री उप्र ने कहा कि लेखनी हमारी सब कुछ है। हमें एकजुटता की शपथ लेनी चाहिए। पूर्व मेयर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने की। संचालन महामंत्री एसडी कौटिल्य ने किया। इस अवसर पर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, कुलदीप नारायण, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, संजय, अतुल नारायण, केसी श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, रतन खरे आदि उपस्थित थे। श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा की ओर से मुट्ठीगंज स्थित चित्रगुप्त मंदिर में सामूहिक कलम-दवात की पूजा हुई। अध्यक्षता पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ ने की। इस अवसर पर मंत्री आनंद मोहन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मानव कल्याण के निमित्त हवन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई की ओर अशोक नगर स्थित कार्यालय सामूहिक कलम-दवात एवं चित्रगुप्त की पूजा हुई। महासचिव सुमित श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष निशीथ वर्मा ने माल्यार्पण कर आरती उतारी। मानव कल्याण के निमित्त हवन हुआ और प्रसाद बांटा गया। कायस्थ समाज के लोगों ने एकजुटता का संकल्प लिया। इस अवसर पर कृपाशंकर श्रीवास्तव, अमिति, डा. सुशील सिन्हा, विवेक, अमित श्रीवास्तव, रिंकू श्रीवास्वत, डा. राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक, सत्य प्रकाश, विवेक सक्सेना, रंजीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन रिंकू श्रीवास्तव, धन्यवाद रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकजुट हो कायस्थ समाज
चित्रगुप्त वंशज सभा शिवकुटी की ओर से बीबीएस इंटर कालेज शिवकुटी में चित्रगुप्त पूजन एवं कलम-दवात का पूजन किया गया। सभा के अध्यक्ष हर प्रकाश श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के लोग एकजुट होने की बात कही। उसके पहले विधिविधान से भगवान चित्रगुप्त का पूजन एवं हवन किया गया। आरती उतारी गई। इस दौरान समाज के मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर प्रो. हर्ष कुमार आदि उपस्थित रहे। कायस्थ समाज इलाहाबाद की ओर से चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा हुई। बेनीगंज करबला भावापुर, निहालपुर, चकिया, काला डांडा के कायस्थ पूजा में शामिल हुए। अध्यक्षता एससीपी सिन्हा, संयोजन हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद जयप्रकाश श्रीवास्तव ने ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed