{"_id":"67f279cb0d685e60ce00886b","slug":"590-students-got-jobs-in-the-mega-job-fair-of-the-state-university-25-companies-participated-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"PRSU : राज्य विवि के मेगा जॉब फेयर में 590 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी, 25 कंपनियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PRSU : राज्य विवि के मेगा जॉब फेयर में 590 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी, 25 कंपनियों ने लिया हिस्सा
Sun, 06 Apr 2025 06:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 06 Apr 2025 06:25 PM IST
सार
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित मेगा जॉब फेयर में विभिन्न कंपनियों ने 590 छात्र-छात्राओं का चयन करते हुए उन्हें प्लेसमेंट/ऑफर लेटर दिए। इनका चयन सालाना साढ़े चार लाख से आठ लाख रुपये तक के पैकेज पर किया गया है। इंटरव्यू में 600 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
PRSU
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित मेगा जॉब फेयर में विभिन्न कंपनियों ने 590 छात्र-छात्राओं का चयन करते हुए उन्हें प्लेसमेंट/ऑफर लेटर दिए। इनका चयन सालाना साढ़े चार लाख से आठ लाख रुपये तक के पैकेज पर किया गया है। इंटरव्यू में 600 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
मेगा जॉब फेयर का नेतृत्व कर रहे कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने चयनित छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर प्रदान किए। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मेगा जॉब फेयर में दिल्ली एनसीआर, वाराणसी, लखनऊ व अन्य शहरों की आईटी, मार्केटिंग, बैंकिंग, सेल्स व एग्री सेक्टर की 25 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन परिसर के अधिकाधिक विद्यार्थियों को अपने कॅरिअर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा, बल्कि रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराना है, जिससे वे देश के विकास में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
कार्यक्रम की संयोजक और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. प्रियंका सक्सेना ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए हुए कहा कि यह जॉब फेयर विद्यार्थियों के कॅरिअर निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्लेसमेंट सेल सतत प्रयासरत है कि अधिक से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां यहां आएं और विद्यार्थियों को बेहतरीन अवसर प्रदान करें।
कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार में एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीकॉम, एमकॉम, एमएससी कृषि एवं विज्ञान के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्र प्रतिनिधि आकांक्षा सिंह व पीयूष पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के मेगा जॉब फेयर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। साक्षात्कार के लिए आए विभिन्न कंपनियों के सीओ/एचआर मैनेजर ने साक्षात्कार में शामिल विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा।