{"_id":"586176bb4f1c1b8640eec236","slug":"55-million-for-the-five-thousand-posts-chsl-contenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचएसएल में पांच हजार पदों केलिए 55 लाख दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचएसएल में पांच हजार पदों केलिए 55 लाख दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 27 Dec 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
UPSSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा में अबकी बार 5133 पदों के लिए देश भर में 55 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। एसएससी मध्य क्षेत्र में 16.57 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। आयोग की ओर से परीक्षा सात जनवरी से आठ फरवरी के बीच ऑनलाइन होगी।
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान के अनुसार परीक्षार्थियों के मेल आईडी पर प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए। परीक्षा से सात दिन पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।
अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट ssccr.net.in पर जाकर KNOW YOUR CHSL-2016 EXAMINATION VENUE DETAILS के लिंक पर क्लिक करके, नई विंडो खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें, उसके बाद Search Status पर क्लिक करें। अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो आप अपना नाम और जन्मतिथि डालकर भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ लेकर आएं।