फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   52 razed, pucca houses, huts demolished in Fatehpur Bichua, protest, nozzle

फतेहपुर बिछुआ में ध्वस्त किए 52 कच्चे, पक्के मकान, झोपड़ियां उजाड़ीं, विरोध, नोकझोंक 

Sat, 09 Jan 2021 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Jan 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
52 razed, pucca houses, huts demolished in Fatehpur Bichua, protest, nozzle
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जार्जटाउन के फतेहपुर बिछुआ इलाके में शुक्रवार को पीडीए और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में तालाब के रूप में दर्ज भूमि पर बने 52 कच्चे-पक्के मकान और कई झोपड़िया ध्वस्त करा दीं। कई महिलाएं बच्चो साथ जेसीबी के सामने आईं, जिन्हें महिला पुलिस कर्मियों ने हटाया। कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जबदस्त विरोध किया पर पुलिस ने उन्हें हटा दिया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चार बार बाधित हुई पर पांच घंटे में करीब साठ परिवारों को बेघर कर दिया गया। 
विज्ञापन


फतेहपुर बिछुआ में तालाब की भूमि का विवाद पुराना है। यहां के रहने वाले जमीन खुद की बताते हैं, जबकि सरकारी विभाग यहां के निमाणों को अतिक्रमण के रूप में चिह्ति किया था। दिन में करीब 11 बजे नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता और पीडीए का प्रवर्तन दल अफसरों-कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा। मौके पर आठ थानों की फोर्स और पीएसी बल भी महिला पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहा। छावनी बने इलाके में जेसीबी से एक के बाद निर्माण ध्वस्त किए जाने लगे। 
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान चीख पुकार मची रही। महिलाओं के विरोध से अफसर कई बार असहज हुए और कार्रवाई में थोड़ी देर के लिए बाधित हुई। स्थानीय नेताओ के साथ बेघर हो रहे लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। नोकझोंक और धक्कामुक्की तक की नौबत आई। इस बीच पुलिस ने हवा में ठंडे भी चलाए फिर जेसीबी से भवनों के ध्वस्तीकरण का काम जारी रहा। लोगों ने मौके परअफसरों को जमीन और मकान संबंधी कागज दिखाने चाहे पर उनकी एक न सुनी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में शामिल पीडीए के प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक कुमार पांडेय, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद, नजूल अधीक्षक अशोक मिथिलेश, प्रभारी नजूल राजकुमार गुप्ता, उप प्रभारी अतिक्रमण मनोज कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ शामिल रहे। 

टूटा आशियाना, अब खुले में बीतेगी जाड़े की रात

फतेहपुर बिछुआ इलाके में शुक्रवार को अचानक हुई कार्रवाई में करीब 60 परिवार बेघर हो गए। मौके पर अफसरों ने उनकी एक न सुनी। कहा गया कि सरकारी जमीन है, अतिक्रमण हटाया जा रहा है। लोग कार्रवाई के दौरान अपना सामान समेटते रहे। अधिकतर लोगों का सामान मलबे में दब गया। अब आशियाना टूटने के बाद लोग बच्चो के साथ खुले में रहने को मजबूर हैं। कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने जाड़े से बचाव के लिए मदद की । कुछ ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां शरण ली।

बिना बसाए उजाड़ना नियम विपरीत कार्रवाई

फतेहपुर बिछुआ इलाके में कई वर्षों से रह रहे लोगों को अतिक्रमण के नाम पर हटाने की कार्रवाई का नागरिक संघर्ष मोर्चा, पार्षद-पूर्व पार्षद संघर्ष समिति ने विरोध किया है। मोर्चा संयोजक शिवसेवक सिंह ने कार्रवाई को नियम विपरीत बताया। उन्होंने कहाकि यहां रह रहे लोगों को बिना बसाने की व्यवस्था किए उजाड़ना असंवैधानिक है। उन्होंने कहाकि जिन लोगों के घर तोड़े गए हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डूडा और ऑनलाइन आवेदन किया है। उन्हें अब तक छत दी नहीं गई लेकिन छीन ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed