{"_id":"5c5c7483bdec2273960451df","slug":"51549563011-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम का रिश्तेदार बन शातिर ने ठगे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम का रिश्तेदार बन शातिर ने ठगे पांच लाख
Thu, 07 Feb 2019 11:40 PM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
demo pic
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मादपुर गांव में रहने वाले एक युवक से शातिर ने डिप्टी सीएम का रिश्तेदार बन पांच लाख रुपया एेंठ लिया। जालसाज ने युवक को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। पीड़ित ने गुरुवार को मामले की शिकायत पुलिस से की है।
मादपुर निवासी सत्येन्द्र पटेल पुत्र सत्यदेव ने बताया कि पढ़ाई के बाद रोजगार की तलाश में वह दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पीड़ित की मानें तो करीब पांच महीने पहले उसकी मुलाकात भरवारी के एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने खुद को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का रिश्तेदार बताया और बैंक में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपया ले लिया। अभी तक शातिर आज-कल करके मामले को टाल रहा था।
अब रुपया मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। पीड़ित का कहना है कि रकम वापसी का दबाव बढ़ाने पर जालसाज मोबाइल स्विच ऑफ करके कहीं रिश्तेदारी में छिप गया है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।