{"_id":"5bdb10e6bdec226959416a9c","slug":"51541083366-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेखा सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव को कोर्ट में दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेखा सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव को कोर्ट में दी चुनौती
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेखा सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव को कोर्ट में दी चुनौती
प्रयागराज। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पारित अविश्वास प्रस्ताव को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। पूर्व पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने इस संबंध में याचिका दाखिल की है। याचिका बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति अभिनव उपाध्याय और न्यायमूर्ति अजय भनोट की पीठ के समक्ष पेश की गई। इसे शुक्रवार को सुनवाई के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश कोर्ट ने दिया है।
याची की अधिवक्ता स्वाती अग्रवाल के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया और खुला मतदान हुआ, जबकि नियमानुसार गोपनीय मतदान होना चाहिए। कोर्ट से मांग की गई है कि मतदान से संबंधित वीडियो रिकार्डिंग अदालत मेें तलब की जाए। अधिवक्ता का कहना है कि इस याचिका में केशरी देवी पटेल को भी पक्षकार बनाया जाएगा। गौरतलब है कि गत दिनों हुए अविश्वास प्रस्ताव में मतदान के बाद रेखा सिंह दो मतों से हार गईं थीं, जिसकी वजह से उनको जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गंवानी पड़ी।