फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बेगम बाजार में बनेगी टाउनशिप

बेगम बाजार में बनेगी टाउनशिप

Tue, 04 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बेगम बाजार में बनेगी टाउनशिप
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेगम बाजार में बनेगी टाउनशिप
विज्ञापन

0 92 बीघा जमीन के लिए पीडब्ल्यूडी से मांगा गया अनापत्तिपत्र
0 प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4000 परिवारों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहरी लाभार्थियों का इंतजार जल्द दूर होगा। भगवतपुर रोड पर बेगम बाजार में टाउनशिप बनेगी। 92 बीघा चिह्ति जमीन पर करीब चार हजार परिवारों को अपना घर मिलेगा। अधिग्रहण के बाद जल्द ही जमीन इलाहाबाद विकास प्राधिकरण को सौंप दी जाएगी।
भगवतपुर रोड के किनारे लोक निर्माण विभाग की जमीन है। इस पर जगह-जगह अवैध कब्जा है। हालांकि, ज्यादातर भूभाग पर खेती होती है। उसे खाली कराके टाउनशिप बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत टाउनशिप बनाने के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एसडीएम सदर आयुष चौधरी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को एनओसी के लिए भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद जमीन अधिग्रहीत करके एडीए को दे दी जाएगी।
विज्ञापन

000
पूर्व में मिले भूखंड पर निर्माण के लिए नहीं तैयार एडीए
0 जिला प्रशासन की ओर से झलवा तथा गौसनगर में कई भूखंड खाली कराए गए हैं। दो जगहों की जमीन इलाहाबाद विकास प्राधिकरण को भी सौंप दी गई। उन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कराने का निर्णय लिया गया लेकिन प्राधिकरण इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जमीन काफी नीचे है। जगह-जगह गड्ढे भी हैं। ऐसे में एडीए के अफसरों का कहना था कि आवास के लिए जो बजट निर्धारित है उसमें इन गढ्ढों को भरना संभव नहीं है। इसलिए दूसरी जमीन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed