फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीबीआई के निशाने पर अज्ञात अफसर

सीबीआई के निशाने पर अज्ञात अफसर

Mon, 07 May 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई के निशाने पर अज्ञात अफसर
सीबीआई के निशाने पर अज्ञात अफसर
विज्ञापन

0 आयोग के संदिग्ध अफसरों और बाहरी लोगों को किया जा रहा चिह्नित
0 सीबीआई कैंप कार्यालय में चल रही पूछताछ से मिले कई अहम सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सीबीआई के निशाने पर अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के वे अज्ञात अफसर और बाहरी लोग हैं, जिनके खिलाफ भर्ती परीक्षाओं में धांधली के लिए सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। ऐसे संदिग्ध अफसरों और बाहरी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सीबीआई अब सीधे इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। कैंप कार्यालय में चल रही पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आयोग के कुछ वर्तमान एवं पूर्व कर्मचारी पर सीबीआई शिकंजा कसने को तैयार है।
आयोग में भी बात को लेकर हड़कंप मचा है कि आखिर वे अज्ञात अफसर कौन हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई को पीसीएस परीक्षा-2015 में गड़बड़ी मिल चुकी है और जांच टीम ने इस परीक्षा में व्यापक पैमाने पर धांधली पकड़ी है। आयोग में वे सभी वर्तमान और पूर्व अफसर सहमे हुए हैं, जो इस परीक्षा से कहीं न कहीं से जुड़े हुए थे। केवल अफसर ही नहीं, आयोग के कुछ कर्मचारी भी सीबीआई के निशाने पर हैं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई इन सभी को चिह्नित कर रही है। जल्द ही इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। कार्रवाई हुई तो परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के नाम भी खुलकर सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई जिन अज्ञात बाहरी लोगों की बात कर रही हैं, उनमें पूर्व सरकार के कुछ कद्दावर नेता और दलाल शामिल हैं। दलाल इलाहाबाद और पश्चिमी यूपी के हैं, जो अभ्यर्थियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के बीच संपर्क बनाने का काम कर रहे थे। इलाहाबाद में अब तक सीबीआई के पास तीन दलालों के नाम पहुंचे हैं, जिनमें शहर का एक बड़ा डॉक्टर, दूसरा कोंचिंग संचालक और एक तीसरा आयोग का कर्मचारी है। सीबीआई की एक टीम पश्चिमी यूपी में भी छानबीन कर दलालों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed