{"_id":"5a2ee6864f1c1b0d698c1683","slug":"51513023110-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा प्रदूषण इकाई की मनमानी पर लगेगा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा प्रदूषण इकाई की मनमानी पर लगेगा अंकुश
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की मनमानी पर लगेगा अंकुश
- बिना सूचना बेतरतीब हो रही जहां-तहां सड़क की खोदाई
- नगर विकास मंत्री ने जताई नाराजगी, बोले जनहित सर्वोपरि
इलाहाबाद।
शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए जहां तहां बेतरतीब और बिना सूचना के अब सड़क खोदाई पर अंकुश लगेगा। अफसरों और कार्यदायी संस्था को यह तय करना होगा कि कार्य से किसी को तकलीफ न हो। पैचिंग और सड़क निर्माण का कार्य इस तरह से किया जाएगा,जिससे शहरियों को दिक्कत का सामाना न करना पड़े। अमर उजाला ने इस मुद्दे को जोरदारी से उठाया तो नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नमामि गंगे योजना के तहत काम कराने वाले गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के नवागत महाप्रबंधक पीके अग्रवाल को निर्देशित कि या कि विकास कार्यों से जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर बेनीगंज में 50 घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित होने के साथ कालिंदीपुरम इलाके का मामला गूंजा। मंत्री ने माघ मेला क्षेत्र से जुड़े दारागंज, कीडगंज, बैरहना, अल्लापुर आदि मोहल्लों के संपर्क मार्ग दुरुस्त किए जाएंगे। माघ मेला से पहले सड़कें, गलियां दुरुस्त की जाएंगी। मंत्री ने जीएम अग्रवाल से कार्ययोजना के बारे रिपोर्ट तलब की है। निर्देश दिया है कि तत्काल कार्यशैली में सुधार कराया जाए। वहीं मंत्री ने लोगों को हो रही दिक्कतों के बारे में कहा कि विकास कार्य के बदले थोड़ी परेशानी लाजमी है, आगे राहत ही राहत और सुविधाजनक स्थिति होगी।