फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इंद्रजीत सांस्कृतिक केंद्र निदेशक

इंद्रजीत सांस्कृतिक केंद्र निदेशक

Tue, 12 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
इंद्रजीत सांस्कृतिक केंद्र निदेशक
इंद्रजीत बने सांस्कृतिक केंद्र निदेशक
विज्ञापन

0 सोमवार तक संभालेंगे कार्यभार, फिलहाल नई दिल्ली म्यूनिसिपल कार्पोरेशन में उपनिदेशक
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र को तकरीबन आठ महीने के बाद स्थायी निदेशक मिल गया है। नई दिल्ली म्यूनिसिपल कार्पोरेशन (एनडीएमसी) के शिक्षा विभाग के उपनिदेशक (सामान्य) इंद्रजीत ग्रोवर को सांस्कृतिक केंद्र का नया निदेशक बनाया गया है। एनडीएमसी से कार्यमुक्त होने के बाद वह संभवत: सोमवार तक कार्यभार संभालेंगे।
मूलत: चित्रकार इंद्रजीत कला के अतिरिक्त नाटक, संगीत आदि क्षेत्रों से भी शिद्दत से जुड़े हैं। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब तक उनके चित्रों की अनेक प्रदर्शनियां लग चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कला की अनेक कार्यशालाओं में भागीदारी और सफलतापूर्वक संयोजन किया है। वह एनडीएमसी की सांस्कृतिक समिति के प्रभारी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। कहा, मैं मूलत: शिक्षक और कलाकार हूं। ऐसे में कला और कलाकार दोनों को शीर्ष पर बिठाने के साथ ही युवा शक्ति को जोड़कर रखना मेरी प्राथमिकता होगी। मेरा मानना है कि लोककलाएं सिर्फ मंच तक ही सीमित न रहें, जन से जुड़ें। इसके तहत व्याख्यान एवं प्रदर्शन के माध्यम से विशेषकर युवा पीढ़ी को लोककलाओं से परिचित कराया जाएगा ताकि वह उसकी उत्पत्ति से लेकर उसकी संपूर्ण विकास यात्रा तक के बारे में जान सकें। कला अध्यापक से लेकर सांस्कृतिक केंद्र निदेशक बनने तक की यात्रा में मेरे कलाशिष्यों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मेरी किसी भी सफलता के मूल में वही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इंद्रजीत से पहले बंसल थे निदेशक
इलाहाबाद। सांस्कृतिक केंद्र के नए निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर से पहले उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) अब सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल को 29 मई 2013 को संस्कृति मंत्रालय से स्वीकृति पत्र मिला था। उन्होंने भी रेलवे से कार्यमुक्त होने के बाद केंद्र के निदेशक का पद संभाला था। तकरीबन तीन वर्ष दस माह तक इस पद पर रहने के बाद आठ अप्रैल 2017 को उन्होंने नरेंद्र सिंह को कार्यवाहक निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed