{"_id":"5a0c62b94f1c1bec538bd51b","slug":"51510761145-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूगोल विभाग, कुलसचिव-वित अधिकारी, डॉ.रंजना, प्रदर्शन, डॉ.प्रमोद, श्यामा प्रसाद, कैंपस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूगोल विभाग, कुलसचिव-वित अधिकारी, डॉ.रंजना, प्रदर्शन, डॉ.प्रमोद, श्यामा प्रसाद, कैंपस
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनौतियां के अनुसार हो विकास के धनात्मक , ऋणात्मक पहलुओं की बात
इविवि के भूगोल विभाग में प्रोफेसर आरएन दुबे की स्मृति में दो दिनी व्याख्यानमाला शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में प्रोफेसर आरएन दुबे की स्मृति में दो दिवसीय व्याख्यानमाला की शुरूआत बुधवार को हुई। उद्घाटन अवसर पर ‘भूमंडलीकरण की चुनौतियों का निवारण काल एवं परिस्थितियों के अनुसार हो’ विषय पर व्याख्यान हुआ। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम विवि के प्रोफेसर सलाहुद्दीन कुरैशी ने कहा कि विश्व विकसित एवं विकासशील देशों में विभाजित है। विकसित एवं विकासशील देशों की चुनौतियां के अनुसार ही भूमंडलीकरण पर काल एवं परिस्थितियों के अनुसार विकास के धनात्मक और ऋणात्मक पहलुओं की बात करनी चाहिए।
मुख्य अतिथि अकादमिक स्टॉफ कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर एके सिंह ने प्रो.आरएन दुबे केयोगदान और भूगोल विभाग की स्थापना एवं उत्थान की चर्चा की। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सविंद्र सिंह ने उनके व्यक्तित्व एवं जीवन को आधार बनाकर नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात की। कहा कि भूंडलीकरण की चुनौतियों का निवारण काल एवं परिस्थितियों के अनुसार नियोजन और विकास से होना चाहिए। बृहस्पतिवार को ‘सतत विकास’ विषय चर्चा होगी। कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर एआर सिद्दीकी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर एसएस ओझा ने किया। इसमें पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आलोक दुबे, प्रोफेसर एचएन मिश्र, प्रोफेसर आरसी तिवारी, प्रोफेसर कुमकुम राय, प्रोफेसर बीएन सिंह, डॉ.अनुपम पांडेय आदि मौजूद थे।