फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टीईटी में शामिल नहीं हो सकेंगे 32 हजार से अधिक अभ्यर्थी

टीईटी में शामिल नहीं हो सकेंगे 32 हजार से अधिक अभ्यर्थी

Thu, 28 Sep 2017 09:03 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
टीईटी में शामिल नहीं हो सकेंगे 32 हजार से अधिक अभ्यर्थी
टीईटी में शामिल नहीं हो सकेंगे 32589 अभ्यर्थी
विज्ञापन

0 एक से अधिक आवेदन भरने, शैक्षिक अर्हता में अंक कम होने पर आवेदन निरस्त
0 प्राथमिक स्तर पर 14885 तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 17704 अभ्यर्थी परीक्षा से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में 32589 अभ्यर्थी शामिल नहीं हो सकेंगे। प्राथमिक स्तर पर 14885 एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर 17704 अभ्यर्थियों केआवेदन निरस्त किए गए हैं।
टीईटी के लिए 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें से प्राथमिक स्तर के लिए 14791 अभ्यर्थियों को इसलिए परीक्षा से बाहर कर दिया है क्योंकि उन्होंने एक से अधिक आवेदन किए, जबकि चार वर्षीय शिक्षाशास्त्र में स्नातक अर्हताधारी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट में 50 प्रतिशत से कम तथा आरक्षित श्रेणी अभ्यर्थियों के 45 प्रतिशत से कम अंक होने पर 94 के आवेदन निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर 9580 अभ्यर्थियों ने एक से अधिक आवेदन भरे, जिन्हें निरस्त कर दिया गया। इसके साथ बीएड (विशेष शिक्षा) अर्हताधारी सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों के स्नातक अथवा परास्नातक में 50 प्रतिशत से कम तथा आरक्षित श्रेणी में 45 प्रतिशत से कम अंक होने पर 5343 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। बीएड (शिक्षाशास्त्र में स्नातक) अर्हताधारी सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों के स्नातक अथवा परास्नातक में 45 प्रतिशत से कम तथा आरक्षित श्रेणी में 40 प्रतिशत से कम अंक होने पर 2678 आवेदन निरस्त हुए। इसी तरह चार वर्षीय शिक्षाशास्त्र में स्नातक अर्हताधारी सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट में 50 प्रतिशत से कम तथा आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के 45 प्रतिशत से कम होने पर 16, बीएएड (चार वर्षीय पाठ्यक्रम) अर्हताधारी सामान्य वर्ग के 53, बीएससीएड (चार वर्षीय शिक्षाशास्त्र में स्नातक) अर्हताधारी सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट में 50 प्रतिशत से कम तथा आरक्षित श्रेणी में 45 प्रतिशत से कम अंक होने पर 32, विशिष्ट बीटीसी अर्हताधारी दो अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed