{"_id":"59ca74304f1c1bac538b4897","slug":"51506440240-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने शहर में अंधाधुंध बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने शहर में अंधाधुंध बिजली कटौती
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अंधाधुंध कटौती से बढ़ी परेशानी
दुर्गापूजा, दशहरा से पहले रिपेयरिंग के नाम पर पुराने शहर में हो रही कटौती
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
पुराने शहर के प्रमुख इलाकों में इन दिनों अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। यह कटौती दुर्गापूजा एवं दशहरा के दौरान कोई बड़ी गड़बड़ी न हो इससे बचने के लिए रिपेयरिंग के नाम पर की जा रही है। विभाग का कहना है कि जर्जर तारों को बदलने के साथ ट्रांसफार्मर की भी क्षमता बढ़ाई जा रही है। सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक लगातार हो रही कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
शहर के चौक, घंटाघर जीरोरोड, रानीमंडी, बहादुरगंज, अतरसुइया, रामबाग, मुट्ठीगंज, मीरापुर, खुल्दाबाद, जानसेनगंज, शाहगंज सहित शहर दक्षिणी, पश्चिमी एवं शहर उत्तरी के दर्जनों इलाकों में लगातार बिजली कटौती हो रही है। शहर उत्तरी के कटरा, सिविल लाइंस, सोहबतियाबाग, अल्लापुर, दारागंज, अलोपीबाग आदि इलाके में दुर्गापूजा के साथ रामदल भी निकलना है। इन इलाकों में बिजली की परेशानी के चलते लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। शहर पश्चिमी में धूमनगंज, कालिंदीपुरम, राजरूपपुर सहित बड़े इलाके में बिजली की कटौती चल रही है।