फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूथ

यूथ

Fri, 15 Sep 2017 09:51 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
यूथ
एमटीएस की परीक्षा आज से
विज्ञापन

0 बीस लाख परीक्षार्थियों ने किया है आवेदन
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की परीक्षा शनिवार से शुरू होने जा रही है। एसएससी मध्य क्षेत्र कार्यालय के तहत यूपी और बिहार में परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 19 लाख 94 हजार 331 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों को उनकी ई-मेल आईडी पर भेजे जा चुके हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से भी प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एमटीएस की परीक्षा 16 से 22 सितंबर, तीन से 16 अक्तूबर, 21 से 27 अक्तूबर और 29 से 31 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन सत्रों में डेढ़-डेढ़ घंटे की होगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 से 11.30, दसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 1.30 से तीन और तीसरे सत्र की परीक्षा शाम 4.30 से छह बजे तक होगी। सात एवं आठ अक्तूबर को केवल दृष्टि बाधित अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। एसएससी मध्य क्षेत्र कार्यालय के तहत आगरा के छह केंद्रों में 113715, इलाहाबाद के 12 केंद्रों में 265087, बरेली के चार केंद्रों में 47452, गोरखरपुर के तीन केंद्रों में 44084, कानपुर के छह केंद्रों में 164831, लखनऊ के 20 केंद्रों में 370713, मेरठ के आठ केंद्रों में 137232, वाराणसी के सात केंद्रों में 164292 और पटना के 30 केंद्रों में 686923 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों के मेल आईडी पर भेज दिया गया है और उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से इस बाबत सूचना भी दे दी गई है। इसके अलावा विकल्प के तौर पर आयोग की वेबसाइट ‘www.ssc-cr.org’ से भी प्रवेाश् पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed