फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीएएलएलबी की बढ़ी सीटों पर प्रवेश कल से

बीएएलएलबी की बढ़ी सीटों पर प्रवेश कल से

Tue, 22 Aug 2017 09:43 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
बीएएलएलबी की बढ़ी सीटों पर प्रवेश कल से
बीएएलएलबी की बढ़ी सीटों पर दाखिला कल से
विज्ञापन

एडीसी, सीएमपी डिग्री कॉलेज में और नीचे आई एलएलबी की मेरिट

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी की बढ़ी हुई सीटों पर 24 अगस्त से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए इविवि प्रशासन ने कटऑफ जारी कर दिया है। वहीं, सीएमपी डिग्री कॉलेज और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बुधवार को भी एलएलबी में प्रवेश होगा। दाखिले के लिए दोनों महाविद्यालयों में मेरिट और नीचे गिरा दी गई है।
इविवि में अब तक बीएएलएलबी की 120 सीटें थीं लेकिन बार कौंसिल ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने के बाद पाठ्यक्रम में एक नया सेक्शन जोड़ दिया गया, जिसकी वजह से सीटों की संख्या बढ़कर 180 हो गई। अब 60 नई सीटों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए 24 अगस्त को ओपेन कैटेगरी में 141.07 या अधिक, एसटी वर्ग में शून्य या अधिक अंक पाने वाले और स्पोर्ट्स कोटा में सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। वहीं, 25 अगस्त को ओबीसी वर्ग में 111 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 75 या अधिक अंक और एसटी वर्ग में शून्य या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का दाखिला होगा। अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। प्रवेश सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा।
विज्ञापन

उधर, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में एलएलबी में प्रवेश के लिए 23 अगस्त को 70 या अधिक अंक पाने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच बुलाया गया है। सीएमपी डिग्री कॉलेज में एलएलबी में प्रवेश के लिए 117.7 या अधिक अंक पाने वाले सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों, 84 या अधिक अंक पाने वाले एससी वर्ग के अभ्यर्थियों और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुधवार को प्रवेश समिति से संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इविवि में पीजी में प्रवेश
भूगोल: 23 अगस्त को एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
केमेस्ट्री: 23 अगस्त को 42 या अधिक अंक एससी वर्ग (केवल दो सीटों के लिए)
00
कैंपस
------
- इविवि के विजुअल आर्ट में क्रेट-2017 के लिए इंटरव्यू 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे।
- इविवि में बीपीए प्रथम वर्ष, बीम्यूज द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष की द्वितीय परीक्षा 31 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक।
- इविवि में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष सत्र 2017 की द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी 23 एवं 24 अगस्त को संबंधित इकाई में विलंब शुल्क के साथ आवेदन करें।
- इविवि में मनोविज्ञान में क्रेट 2017 लेवल-2 इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थी 25 सितंबर तक अपने अभिलेख विभाग में जमा करें।
- इविवि में संस्कृत विभाग में क्रेट लेवल-3 में उत्तीर्ण छात्र एवं समस्त जेआरएफ छात्र संबंधित अभिलेख 27 अगस्त तक विभाग में जमा करें।
- इविवि में संस्कृत विभाग में परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्र, स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र 30 अगस्त तक अपना नामांकन करा लें।
- इविवि में विधि (ऑनर्स) प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर और एलएलएम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर सत्र 2017-18 की कक्षाएं विधि विभाग में शुरू हो गई हैं।
- इविवि में विधि (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर और एलएलएम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर सत्र 2017-8 में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं छह सितंबर तक माइग्रेशन एवं टीसी जमा करें।

- इविवि में विधि (ऑनर्स) तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर सत्र 2017-18 के छात्र-छात्राएं शुल्क जमा कर अपना विभागीय नामांकन छह सितंबर तक करा लें।
00
एलएलएम में आंतरिक मूल्यांकन का कार्यक्रम जारी
- एलएलएम पार्ट-1 सत्र 2017-18 के तहत आंतरिक मूल्यांकन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। टेस्ट-1 18 सितंबर से 22 सितंबर तक, टेस्ट-2 तीन अक्तूबर से नौ अक्तूबर तक और मिड टेस्ट छह नवंबर से 10 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed