फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 thousand were blown away by the youth who came for the treatment of the daughter, the police engaged in the investigation

बेटी के उपचार के लिए आए युवक के 50 हजार उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Sep 2021 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Sep 2021 07:54 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के लालगोपालगंज स्थित खेमसरी गांव के विजय बहादुर गुप्ता की बेटी अराध्या को डेंगू हो गया था। हालत बिगड़ी तो अराध्या को चिल्ड्रेन हास्पिटल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने विजय से कुछ जांच कराने को कहा था।

विज्ञापन
50 thousand were blown away by the youth who came for the treatment of the daughter, the police engaged in the investigation
prayagraj news : money - फोटो : prayagraj

विस्तार

बेटी के डेंगू के उपचार के लिए प्रतापगढ़ से प्रयागराज आए विजय बहादुर गुप्ता की जेब से गिरहकटों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक रोड के पास जब वह आटो से उतरा तो जेब में पैसे नहीं थे। उसने आटो चालक के खिलाफ कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के लालगोपालगंज स्थित खेमसरी गांव के विजय बहादुर गुप्ता की बेटी अराध्या को डेंगू हो गया था। हालत बिगड़ी तो अराध्या को चिल्ड्रेन हास्पिटल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने विजय से कुछ जांच कराने को कहा था। सात सितंबर को वह चिल्ड्रेन हास्पिटल से आटो लेकर बैंक रोड की तरफ गया।
विज्ञापन


यहां एक पैथालाजी से उसे रिपोर्ट लेनी थी। आटो वाले ने उसे मोड़ पर उतार दिया। विजय ने पैथालाजी पहुंचने से पहले अपना लोवर देखा तो उसके होश उड़ गए। 50 हजार रुपयों की गड्डी गायब थी। वह घबरा गया। इधर उधर उसने आटो ढूंढने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed