{"_id":"5d8d0f008ebc3e93d9658990","slug":"50-thousand-sought-from-advocate-after-becoming-a-inspector-allahabad-news-ald256004995","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा बनकर अधिवक्ता से मांगा 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा बनकर अधिवक्ता से मांगा 50 हजार
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह पहले लुहटेरों के शिकार बने अधिवक्ता से दरोगा ने 50 हजार रुपये की मांग की। बोला यदि मुझे रुपया नहीं दोगे तो गैस एजेंसी मालिक को छह लाख रुपये देने के लिए तैयार रहो। घबराए अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि नगर कोतवाल तहरीर नहीं मिलने की बात कर रहे हैं।
नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर निवासी अधिवक्ता जय प्रकाश दुबे उर्फ लल्ले दुबे शिवम गैस एजेंसी के लीगल एडवाइजर हैं। उनके मोबाइल पर बुधवार दोपहर अंजान नंबर से काल आई। खुद को जेठवारा थाने में तैनात दरोगा अजय सिंह बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसे 50 हजार रुपये दे दो। उसकी बात समझ में न आने पर अधिवक्ता ने फोन काट दिया।
कुछ देर बाद फिर उसने फोन किया बोला कि छह लाख रुपया लुटवाने के लिए खुद ही रेकी किए थे। छह लाख रुपये गैस एजेंसी मालिक तिवारी को देना पसंद करोगे या 50 हजार रुपये हमें दोगे। यह सुनते ही जय प्रकाश दुबे की हालत खराब हो गई। वह घबराकर फोन कट कर दिए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
गुरुवार को जय प्रकाश दुबे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। हालांकि शहर कोतवाल अभी तक तहरीर न मिलने की बात कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि तीन माह पहले गैस एजेंसी का छह लाख रुपये बैंक में जमा करने ले जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर रुपया लूट लिया था। बाद में पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए जेल भेजा था।