फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 thousand prize crook Nazim arrested at home to celebrate Bakrid

बकरीद मनाने घर पर आया 50 हजार का ईनामी बदमाश नाजिम गिरफ्तार

Sat, 17 Jul 2021 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jul 2021 08:47 PM IST
सार

  • युवती की हत्या में साल भर से था वांछित, एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
50 thousand prize crook Nazim arrested at home to celebrate Bakrid
prayagraj news : नाजिम अली। - फोटो : prayagraj

विस्तार

युवती की हत्या में साल भर से वांछित 50 हजार का इनामी नाजिम अली शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के बाद से वह महाराष्ट्र में छिपकर रह रहा था और बकरीद मनाने घर आया था। सटीक मुखबिरी पर एसटीएफ ने उसे नए यमुना पुल के टोल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


एसटीएफ अफसरों ने बताया कि आरोपी प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित मुन्नी का पुरवा गांव का रहने वाला है। मई 2020 में उसने अपने चार दोस्तों संग मिलकर अपने गांव के ही प्रेमचंद पांडेय की पुत्री की हत्या कर दी थी। जमीन के विवाद में यह वारदात अंजाम दी गई। मामले में चार अभियुक्त साहिल, वसीम, इखलाख व इसरार तो जेल भेजे जा चुके थे लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन


शनिवार को सूचना मिली कि वह नए यमुना पुल के पास मौजूद है जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद वह महाराष्ट्र भाग गया था और वहीं छिपकर रह रहा था। बकरीद मनाने वह पिछले दिनों घर आया था। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि नाजिम पर 50 हजार का इनाम था। उस पर मुंबई में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed