फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 thousand OTR in six days for LT grade recruitment

Prayagraj News: एलटी ग्रेड भर्ती के लिए छह दिन में 50 हजार ओटीआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
50 thousand OTR in six days for LT grade recruitment
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) ने जोर पकड़ लिया है। भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी होने के बाद छह दिनों में तकरीबन 50 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किए हैं।
विज्ञापन

ओटीआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक आयोग (यूपीपीएससी) से अब तक 22,25,305 अभ्यर्थी जुड़ चुके हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए 28 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी है। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आयोग की वेबसाइट पर लोड बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

आयोग ने 14 जुलाई को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया था। अभ्यर्थियों को सलाह भी दी गई थी कि ऑनलाइन आवेदन शुरू होने से पहले ओटीआर की प्रक्रिया पूरी कर लें। दरअसल, बिना ओटीआर नंबर के अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद वेबसाइट पर लोड बढ़ा तो ओटीआर की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, आयोग की सलाह के बाद आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर की संख्या तेजी से बढ़ी है। वेबसाइट पर ओटीआर की संख्या दो माह से लगभग स्थिर थी लेकिन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी होने के बाद छह दिन में तकरीबन 50 हजार अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर जारी कर दिए गए हैं। वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू होने के बाद अब तक 22,25,305 अभ्यर्थी आयोग से जुड़ चुके हैं।
ओटीआर के बाद प्रवक्ता भर्ती का आवेदन होगा आसान
आयोग को राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती के लिए भी 20 विषयों में डेढ़ हजार पदों का अधियाचन मिल चुका है। इस बार प्रवक्ता भर्ती में भी बीएड की डिग्री को अनिवार्य शैक्षिक अर्हता के रूप में लागू किया जाएगा। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में भी बीएड अनिवार्य अर्हता है। एलटी ग्रेड के लिए आवेदन करने वाले ज्यादातर अभ्यर्थी प्रवक्ता भर्ती के लिए भी आवेदन करेंगे।

ऐसे में जो अभ्यर्थी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करेंगे, उनके लिए प्रवक्ता भर्ती की आवेदन प्रक्रिया काफी काफी आसान हो जाएगी। एक बार ओटीआर के बाद अभ्यर्थी आयोग की किसी भी परीक्षा के लिए एक क्लिक पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed