{"_id":"60e86eb938326115b0004ce0","slug":"50-thousand-extortion-sought-from-teerth-purohit-threatened-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ पुरोहित से मांगी 50 हजार रंगदारी, जान से मारने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ पुरोहित से मांगी 50 हजार रंगदारी, जान से मारने की धमकी
Fri, 09 Jul 2021 09:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 09 Jul 2021 09:13 PM IST
सार
दारागंज में रहने वाले तीर्थ पुरोहित गोपाल जी सोकहा से 50 हजार रंगदारी मांगी गई। रुपये न देेने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकात पर पुलिस ने दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दारागंज में रहने वाले तीर्थ पुरोहित गोपाल जी सोकहा से 50 हजार रंगदारी मांगी गई। रुपये न देेने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने मोबाइल से धमकी देने का एक ऑडियो भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
भुक्तभोगी कच्ची सडक़ का रहने वाला है। उसका आरोप है कि झलवा निवासी भावेश द्विवेदी व कालिंदीपुरम निवासी तपेश मिश्रा अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि उसकी वजह से उनका संगम क्षेत्र में नशे का कारोबार बंद हो गया। इस नुकसान की भरपाई के लिए उसे 50 हजार रुपये की रंगदारी हर महीने देनी होगी। ऐसा न करने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। रुपये देने से इंकार करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद भुक्तभोगी ने पुलिस अफसरों से शिकायत की। दारागंज पुलिस का कहना है कि नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
एसओजी के सिपाहियों संग फोटो हुआ था वायरल
रंगदारी मांगने के मामले में नामजद भावेश द्विवेदी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसओजी के दो सिपाहियों संग उसकी तस्वीर भी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सूत्रों का कहना है कि असलहा तस्करी में भी उसका नाम आ चुका है।