{"_id":"61ba29b5b8d65a177c226916","slug":"50-percent-teachers-found-missing-in-the-inspection-of-vice-chancellor-in-hindi-department-allahabad-news-ald322748824","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी विभाग में कुलपति के निरीक्षण में गायब मिले 50 फीसदी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी विभाग में कुलपति के निरीक्षण में गायब मिले 50 फीसदी शिक्षक
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने बुधवार को कला संकाय के सात विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान हिंदी विभाग में 36 में से 18 शिक्षक गायब मिले। इस पर कुलपति ने नाराजगी जताई। विभागाध्यक्ष प्रो. कृपाशंकर पांडेय से सभी शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है। कुलपति ने बुधवार को हिंदी विभाग के अलावा अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, उर्दू, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास और दर्शन शास्त्र विभाग का निरीक्षण किया।
कुलपति ने विभागों में पहुंचकर उपस्थिति पंजिका देखी। हिंदी विभाग में कई शिक्षकों के अनुपस्थित होने के संबंध में विभागाध्यक्ष से अनुपस्थिति का कारण पूछा और निर्देश दिए कि यदि अध्यापक अवकाश पर हैं तो उनसे अवकाश प्रार्थना पत्र लिया जाए। कुलपति ने इस दौरान कक्षाओं का संचालन देखा और साफ-सफाई के संबंध में निर्देश दिए। विद्यार्थियों से भी कक्षाओं के संचालन के संबंध में बातचीत की। इसके अलावा डीन कालेज एंड डेवलपमेंट, रिक्रूटमेंट सेल एवं राजीव गांधी चेयर कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया।