फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50.73 in Allahabad, 50.86 in Phulpur, 52.38 in Pratapgarh

इलाहाबाद में 50.73, फूलपुर में 50.86, प्रतापगढ़ में 52.38

Mon, 13 May 2019 01:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 May 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
50.73 in Allahabad, 50.86 in Phulpur, 52.38 in Pratapgarh
loksabha cunav phota prayagraj - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद, फूलपुर और प्रतापगढ़ संसदीय सीट के कुल 36 प्रत्याशियों का भाग्य रविवार को ईवीएम में बंद हो गया। इलाहाबाद के लिए रविवार को 50.73 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह से 2014 के चुनाव की तुलना में 2.71 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। वहीं फूलपुर और प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र में मामूली वृद्धि के साथ क्रमश: 50.86 तथा 52.38 फीसदी मतदान हुआ। 2014 में फूलपुर में 50.20 तथा प्रतापगढ़ में 52.12 प्रतिशत वोट पड़े थे। हालांकि, फूलपुर में पिछले साल उपचुनाव में मात्र 37.39 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन


मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान में मतदाता सूची और ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर कई शिकायतें रहीं। कोरांव के बसहरा मतदान केंद्र समेत जिले के सभी बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं को बिना वोट दिए वापस लौटना पड़ा। विधानसभा चुनाव में बसहरा में छह हजार से अधिक मतदाता थे, लेकिन इस बार 3200 के नाम ही सूची में थे। इस तरह की शिकायत हर बूथ पर रही। वहीं तीन दर्जन से अधिक जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट बदलने पड़े। भारी सुरक्षा के बीच हुए मतदान के दौरान कई केंद्रों पर नाेंकझोंक, मारपीट की भी शिकायत हुई। शिकायत पर कोरांव में एक पीठासीन अधिकारी को बदलना पड़ा तो एक केंद्र पर लोगाें ने मतदान का बहिष्कार भी किया।
विज्ञापन


मतदान की रफ्तार सुबह के दो घंटे में काफी धीमी रही और नौ बजे तक फूलपुर में 9.14 तथा इलाहाबाद में 7.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद अगले चार घंटे में अपेक्षाकृत अधिक मतदान हुआ। मतदान शाम छह बजे तक हुआ। हर बूथ पर सुरक्षा का व्यापन इंतजाम रहा। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने के साथ क्रिटिकल केंद्रों की वेबकॉस्टिंग भी कराई गई। मंडलायुक्त, डीएम, एससपी ने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। प्रेक्षकों ने भी कंट्रोल रूम के अलावा कई बूथों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 प्रत्याशी इलाहाबाद में
14 प्रत्याशी फूलपुर में
08 प्रत्याशी प्रतापगढ़ में

मतगणना 23 को
0 प्रयागराज के दोनों लोकसभा क्षेत्र की मतगणना 23 मई को मुंडेरा मंडी परिसर में होगी। वहीं प्रतापगढ़ की मतगणना महुली मंडी परिसर में होगी। मतदान के बाद ईवीएम देर रात तक मतगणना स्थल तक पहुंचाए गए। पूरा मंडी परिसर छावनी में तब्दील हो गया है। कोई विवाद नहीं हुआ तो उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।


मऊआइमा के मदारीपुर बूथ पर बवाल
0 मऊआइमा के मदारीपुर बूथ पर कैप्चरिंग की शिकायत के बाद भाजपा और सपा समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच लाठी चलने के अलावा पत्थरबाजी भी हुई। इसमें कई लोग घायल हो गस। इसकी वजह से मतदान भी काफी देर तक रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed