फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   5 thousand students skipped intermediate history exam, attendance was 94%

UP Board : 15 हजार ने छोड़ी इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा, 94 फीसदी रही उपस्थिति

Thu, 06 Mar 2025 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 12:37 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की बुधवार को हुई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दूसरी पाली में हुई इंटरमीडिएट के विषय इतिहास की परीक्षा 15 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी।

विज्ञापन
5 thousand students skipped intermediate history exam, attendance was 94%
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की बुधवार को हुई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दूसरी पाली में हुई इंटरमीडिएट के विषय इतिहास की परीक्षा 15 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी।

विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 2,79,063 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,62,349 उपस्थित व 16,714 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हुई हाईस्कूल के विषय मानव विज्ञान और इंटरमीडिएट के विषय उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम व नेपाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 22,510 परीक्षार्थियों में से 21,136 उपस्थित व 1374 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

दूसरी पाली में हुई हाईस्कूल के विषय एनसीसी की परीक्षा के लिए 97 व इंटरमीडिएट के विषय इतिहास की परीक्षा के लिए 2,56,456 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,62,349 उपस्थित रहे और 16,714 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यूपी बाेर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि बुधवार को हुई परीक्षा में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया और न ही कहीं कोई फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा

यूपी बोर्ड की छह मार्च को होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 18,48,835 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल के विषय खुदरा व्यापार में 41 एवं इंटरमीडिएट के विषय संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्यकला के लिए 8,517 और द्वितीय पाली में हाईस्कूल के विषय मोबाइल रिपेयर में एक एवं इंटरमीडिएट के विषय भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्कशास्त्र के लिए 18,40,276 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed