फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   49 percent left the Tier 1 exam of CGL 2023

Prayagraj News: 49 फीसदी ने छोड़ दी सीजीएल 2023 की टियर वन परीक्षा

Fri, 28 Jul 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 28 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
49 percent left the Tier 1 exam of CGL 2023
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) -2023 टियर वन परीक्षा बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और बिहार के 15 शहरों में आयोजित परीक्षा में 49 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 14 से 27 जुलाई तक चली परीक्षा में सबसे अधिक उपस्थिति प्रयागराज और झांसी में दर्ज की गई। प्रयागराज में 57.80 और झांसी में 55.41 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

सीजीएल टियर वन परीक्षा के लिए मध्य क्षेत्र से कुल 6,61,182 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3,38,299 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इसमें आगरा में 48.43 प्रतिशत, बरेली 45.21 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार गोरखपुर में 47.89, झांसी 55.41, कानपुर 51.64, लखनऊ 47.31, मेरठ 50.09, वाराणसी 50.18, सीतापुर 46.71, भागलपुर 49.71, मुजफ्फरपुर 51.29, पटना 53.63, आरा 50.93 और पूर्णिया में 53.18 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बात करें तो, परीक्षा में शामिल होने के लिए 4,87,788 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,46,927 यानी 50.62 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। बिहार के विभिन्न शहरों में परीक्षा के लिए पंजीकृत 1,73,394 अभ्यर्थियों में से 91,372 यानी 52.70 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक, सीजीएल 2022 टियर वन के मुकाबले 2023 की परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के पीछे बड़ा कारण पदों की संख्या में कमी रही। सीजीएल 2022 में 36,000 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। इसके लिए 9,24,110 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 4,64,538 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं सीजीएल 2023 में पदों की संख्या 7500 ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed