Prayagraj : कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में 4817 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, कंप्यूटर के प्रश्नों ने उलझाया
पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के 20 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई, लेकिन उपस्थिति उम्मीद से काफी कम रही। कुल 7440 अभ्यर्थियों में से केवल 2623 ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 4817 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।
विस्तार
पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के 20 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई, लेकिन उपस्थिति उम्मीद से काफी कम रही। कुल 7440 अभ्यर्थियों में से केवल 2623 ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 4817 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। यानी करीब 65 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से आयोजित इस परीक्षा के तहत प्रदेशभर में 1129 पदों के लिए 101396 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की अवधि में आयोजित हुई। केंद्रों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे ताकि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन हो। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पेन ड्राइव और किसी भी प्रकार के गैजेट के साथ-साथ यहां तक कि की-रिंग तक भी पूरी तरह प्रतिबंधित रही। प्रत्येक केंद्र की निगरानी कंट्रोल रूम से सीधे की गई, जहां अधिकारियों की तरफ से सीसीटीवी कैमरों से गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई।
सिविल लाइंस स्थित हिन्दू महिला विद्यालय इंटर कॉलेज समेत सभी परीक्षा केंद्रों पर माहौल शांतिपूर्ण रहा। यहां परीक्षा देने पहुंचे इटावा के राकेश, कन्नौज के विजय सिंह और जालौन के अनुपम ने बताया कि कंप्यूटर विषय के कुल 80 प्रश्न थे, जिनमें कई तकनीकी और उलझाने वाले थे। सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के प्रश्नों को उन्होंने अपेक्षाकृत आसान बताया।
वहीं, सॉल्वर गैंग से बचने के लिए जिले की पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ भी सतर्क रही। एसटीएफ की अलग-अलग टीमें संदिग्ध गिरोहों पर निगरानी रख रही थीं और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया था। डीसीपी प्रोटोकॉल एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी पंकज ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक और नकलविहीन संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि की कोई शिकायत नहीं मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.