फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   48 hours ultimatum given to students

छात्रों ने विश्वविद्यालय को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Tue, 25 Apr 2017 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
48 hours ultimatum given to students
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने निकाला जुलूस - फोटो : self
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में वॉश आउट की प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय को मामले में स्थित स्पष्ट करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। छात्रों ने घोषणा की है कि इसके बाद उग्र आंदोलन होगा। हालांकि इस घोषणा के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं, छात्र मांग कर रहे हैं कि सिर्फ अवैध अंत:वासियों को हॉस्टलों से बाहर किया जाए। छात्रों ने सोमवार को छात्रसंघ भवन से सिविल लाइंस सुभाष चौराहे तक कैंडल मार्च भी निकाला।
विज्ञापन


वॉश आउट की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में छात्रसंघ भवन में सातवें दिन भी छात्रों का क्रमिक अनशन जारी रहा। शाम को हॉस्टलों के सभी छात्र इकट्ठा हुए और छात्र संघ भवन से लोक सेवा आयोग चौराहा होते हुए सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में छात्रों का हुजूम सड़क पर निकला तो एहतियातन जगह-जगह फोर्स की तैनाती कर दी गई। इस दौरान छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी करते रहे।
विज्ञापन


सुभाष चौराहे पर कैंडल मार्च समाप्त होने के बाद प्रदर्शन एवं सभा की गई। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 48 घंटे में अफसरों ने वॉश आउट पर स्थिति स्पष्ट नहीं की तो उग्र आंदोलन होगा। छात्रों ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि सिर्फ अवैध छात्रों को ही हॉस्टलों से बाहर किया जाए ताकि वैध छात्रों की आगामी प्रतियोगी परीक्षाएं प्रभावित न हो। कैंडल मार्च और सभा में छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र, उपाध्यक्ष अदील हमजा, पूर्व उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, छात्र नेता अखिलेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में वॉश आउट की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में चल रहे आंदोलन पर इलाहाबाद एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी और प्रयाग शिक्षक संघ ने सवाल उठाए हैं। दोनों संगठनों की सोमवार को हुई संयुक्त बैठक में मौजूद रहे सदस्यों ने हॉस्टलों से अवैध छात्रों को बाहर किए जाने के निर्णय का स्वागत किया और आरोप लगाया कि कुछ शिक्षक एवं छात्रनेता निजी स्वार्थ से अवैध छात्रों को हॉस्टलों में ठहराए हुए हैं। इससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। बैठक में शिब्बू, विजय, दीपक, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed