फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   46 special trains run in Allahabad division on Diwali

दिवाली पर इलाहाबाद मंडल में चली 46 स्पेशल ट्रेनें

Thu, 31 Oct 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
46 special trains run in Allahabad division on Diwali
दिवाली पर इलाहाबाद मंडल में चली 46 स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

जीएम एनसीआर ने किया ज्वाइंट प्रोसीजर आर्डर के संग्रह का विमोचन
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बुधवार को जोन के तीनों मंडल का ज्वाइंट प्रोसीजर आर्डर के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पिछले एक दशक में एनसीआर पर जारी किए गए ज्वाइंट प्रोसीजर आर्डरों के संकलन के लिए संरक्षा विभाग की सराहना की। उन्होंने इलाहाबाद, आगरा एवं झांसी मंडल के प्रमुख अफसरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की। कहा कि दिवाली के अवसर पर इलाहाबाद मंडल ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 27 अक्तूबर को 46 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। यह मंडल के लिए उपलब्धि है।

सूबेदारगंज स्थित जोन मुख्यालय में ज्वाइंट प्रोसीजर आर्डर के प्रथम संस्करण के विमोचन के बाद जीएम ने कहा कि जमीनी स्तर पर भ्रम की स्थिति से बचने के लिए और एनसीआर में मानक कार्य प्रक्रिया का पालन करने के लिए एक से अधिक विभागों से संबंधित मुद्दों पर ज्वाइंट प्रोसीजर आर्डर जारी किए जाते हैं। पहली बार तीनों मंडल के कार्य का संग्रह किया गया है। यह ट्रेन परिचालन से जुड़े सभी कर्मचारियों को वितरित किया जाएगा। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग में जीएम ने दिवाली के दिन स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर अफसरों की सराहना की। कहा कि इस वर्ष मौनी अमावस्या को छोेड़कर अब तक का सबसे अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन इलाहाबाद मंडल ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed