{"_id":"61800f8ea80a3c4a7461c368","slug":"45000-robbed-in-broad-daylight-from-school-employee-in-handia-prayagraj-he-was-going-to-college-after-withdrawing-money-from-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : विद्यालय कर्मचारी से दिनदहाड़े 45000 की लूट, बैंक से रुपये निकाल कर कॉलेज जा रहा था कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : विद्यालय कर्मचारी से दिनदहाड़े 45000 की लूट, बैंक से रुपये निकाल कर कॉलेज जा रहा था कर्मचारी
Mon, 01 Nov 2021 09:32 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:32 PM IST
सार
भुक्तभोगी शिक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि बैंक से ही बदमाश कर्मचारी के पीछे लगे हुए थे और मौका पाते ही घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Crime Scene
विस्तार
हंडिया थाना क्षेत्र के धनुपुर इलाके में सोमवार की दोपहर बदमाशों ने विद्यालय कर्मचारी जय चंद्र मौर्य को तमंचा सटाकर उससे 45000 लूट लिए। शोर मचाने पर वहां ग्रामीण इकट्ठे हो गए। दो बदमाशों मौके से पकड़ लिया गया जबकि दो फरार हो गए। बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
हंडिया के सराय पीठा गांव का रहने वाला जय चंद्र मौर्य आदर्श माध्यमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जय चंद्र को 44400 का चेक दिया। जयचंद्र ने धनूपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 44400 निकाले। वह साइकिल से वापस विद्यालय की ओर चल पड़ा। कुछ दूर आगे चलते ही एक व्यक्ति उसकी साइकिल पर पीछे की और बैठ गया। जब जयचंद्र ने मना किया तो उसने तमंचा सटा दिया। आगे उसके 3 साथी और मिले।
तीनों ने मिलकर जयचंद्र को मारापीटा और उसके पास से 44400 लूट लिए। दूसरी जेब में जयचंद्र के डेढ़ हजार रुपये थे। बदमाशों ने उसको भी लूट लिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। दो बदमाश बाइक से भागे और दो पैदल। पैदल भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया गया है। लूट की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। मौके से फरार बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। संवाद