{"_id":"64c96c4c32455ccc8f078c64","slug":"42-bed-ward-will-start-soon-for-malnourished-children-allahabad-news-c-3-1-ald1037-189883-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कुपोषित बच्चों के लिए जल्द शुरू होगा 42 बेड का वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कुपोषित बच्चों के लिए जल्द शुरू होगा 42 बेड का वार्ड
Wed, 02 Aug 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
कुपोषित बच्चों के लिए जल्द ही 42 बेड का अलग वार्ड शुरू होगा। इसका संचालन मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय कॉल्विन की ओर से किया जाएगा। 80 लाख रुपये की लागत से काटजू रोड पर इमारत भी बनकर तैयार हो चुकी है। मगर इमारत में प्रवेश के लिए गेट की व्यवस्था न होने के कारण कॉल्विन अस्पताल प्रबंधन ने हस्तानांतरण से इन्कार कर दिया। मंगलवार को नेशनल हेल्थ मिशन की चार सदस्यीय टीम कॉल्विन अस्पताल पहुंची और मामले का ब्योरा लिया।
एनएचएम की टीम में मुख्य रूप से डीपीएम डॉ. विनोद सिंह व एकाउंटेंट मुकेश श्रीवास्तव अपने दो सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. नाहिदा खातून सिद्धीकी के साथ एक घंटे चली बैठक के दौरान अस्पताल में मरीजों को दी जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई। कुपोषित बच्चों के लिए अलग वार्ड के बारे में भी जानकारी ली गई। इस दौरान बताया गया कि अगर गेट की व्यवस्था हो जाएगी, तो सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। प्रमुख अधीक्षिका ने बताया कि शासन की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। इस दौरान एनएचएम की टीम ने अस्पताल में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के विषय में भी जानकारी ली। माना जा रहा है कि बैठक में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही कुपोषित बच्चों के लिए अलग वार्ड की शुरुआत हो जाएगी।