{"_id":"5c0697aebdec22413f5da0c7","slug":"41543935918-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से बंट रही काज लिस्ट नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से बंट रही काज लिस्ट नाराजगी
Updated Tue, 04 Dec 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देरी से बंट रही कॉज लिस्ट, नाराजगी
प्रयागराज। हाईकोर्ट के मुकदमों की सूची (कॉज लिस्ट) पिछले कुछ दिनों से समय पर अधिवक्ताओं का नहीं मिल पा रही है। इससे वकीलों में नाराजगी है। आदर्श अधिवक्ता संघ ने चीफ जस्टिस से इस मामले में हस्तक्षेप करने और कॉज लिस्ट समय से वितरित कराने की मांग की है। वकीलों का कहना है कि कॉज लिस्ट तीन दिन पहले ही बनकर ऑनलाइन कर दी जाती है, इसके बावजूद राजकीय मुद्रणालय इसे छापकर समय से उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। आमतौर पर कॉज लिस्ट तीन बजे से बंटने लगती है, मगर पिछले तीन दिनों से यह साढ़े चार बजे के बाद मिल रही है। इससे वकीलों को काफी परेशानी होती है। आदर्श अधिवक्ता संघ की बैठक में एससी मिश्र, एनके चटर्जी, बीडी निषाद, रमेश चंद्र शुक्ल, आरसी पांडेय आदि शामिल थे।