{"_id":"5bc35f47bdec2269ad752dd4","slug":"41539530567-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंगहोम में मरीज से छेड़छाड़, हंगामा
दो कर्मचारियों को उठा ले गई पुलिस, समझौते के बाद कोतवाली से छूटा
प्रतापगढ़। शहर के एक नर्सिंगहोम में महिला मरीज से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। तीमारदारों का हंगामा देख आरोपी कर्मचारी भाग निकला। हालांकि उसके पक्ष में सहकर्मी उतर आए। जिससे विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दो कर्मचारियों को कोतवाली उठा ले गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
शहर के सदर बाजार इलाके में स्थित एक नर्सिंगहोम में कंधई थाना क्षेत्र की एक महिला का उपचार चल रहा है। शनिवार की रात मरीज वार्ड में थी और तीमारदार बाहर सो रहे थे। अचानक उसकी चीख सुनकर नर्सिंगहोम में मौजूद लोगों की नींद खुल गई। लोग वार्ड की ओर भागकर गए तो नर्सिंगहोम का कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगा। नगर कोतवाल ने बताया कि नर्सिंगहोम में भर्ती महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद हंगामे की खबर पर चीता मोबाइल और मकंदू्रगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी। दो कर्मचारियों को रात में ही कोतवाली लाया गया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिसके चलते कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।