{"_id":"5a241e904f1c1b95188b7b7b","slug":"41512316560-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद की बस न मिलने पर सिविल लाइंस बस स्टेशन पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद की बस न मिलने पर सिविल लाइंस बस स्टेशन पर हंगामा
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद की बस न मिलने पर सिविल लाइंस स्टेशन पर हंगामा
0 फैजाबाद के लिए दिन में दो घंटे तक बस न मिलने पर यात्रियों का टूटा सब्र
0 प्रतापगढ़ मार्ग पर जाम लगने की वजह से फंस गई थी संबंधित रूट की बसें
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। फैजाबाद-गोंडा रूट की बस न मिलने पर रविवार को रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर यात्रियों ने खूब हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि वे दो घंटे से बस स्टेशन पर खड़े है, लेकिन इस दौरान फैजाबाद रूट की एक भी बस उन्हें नहीं दिखी। तमाम यात्री सिविल लाइंस बस स्टेशन के पूछताछ काउंटर भी पहुंच गए। यहां यात्रियों ने कर्मचारियों को खूब खरी-खरी सुनाई। बाद में फैजाबाद की बस आने के बाद ही यात्री शांत हुए।
दरअसल सिविल लाइंस बस स्टेशन पर लगी समय सारिणी के हिसाब से फैजाबाद-गोंडा रूट के लिए प्रत्येक 30 मिनट पर बसें चलाने का उल्लेख किया गया है। यहां दिन में काफी संख्या में यात्री फैजाबाद-गोंडा रूट पर जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे। एक बजे के आसपास यात्रियों की भीड़ कुछ ज्यादा ही बढ़ गई। तमाम यात्री पूछताछ काउंटर पहुंच गए। यहां फैजाबाद के राधेश्याम अग्रवाल, निकुंज, प्रमोद श्रीवास्तव आदि यात्रियों ने संबंधित रूट की बसों के बारे में पूछा तो उनसे कहा गया कि अभी बस उपलब्ध नहीं है। आएगी तो चलाई जाएगी। बस का इंतजार करते-करते जब दो बज गए तो तमाम यात्रियों का सब्र टूट गया। यात्री वहीं हल्ला मचाने लगे। कुछ मुसाफिर पूछताछ कार्यालय भी गए। वहां से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर यात्रियों ने रोडवेज कर्मचारियों को खूब खरी-खरी सुनाई। बाद में किसी तरह से कर्मचारियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया।
उधर रविवार होने की वजह से बस स्टेशन पर भीड़ भी अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा थी। इस बारे में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव का कहना है कि प्रतापगढ़ रूट पर आज जाम लग गया था। वहां इस मार्ग की मरम्मत की जा रही है। इस वजह से जाम कुछ ज्यादा ही लंबा लग गया था। जाम में संबंधित रूट की बसें फंस गई थी। इसके चलते बस स्टेशन पर थोड़ी दिक्कत आई, लेकिन बसों के पहुंचने के बाद कोई दिक्कत नहीं आई।