फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   योगी ने फोन पर अभिलाषा को दी बधाई, संगठन मंत्री भी मिले

योगी ने फोन पर अभिलाषा को दी बधाई, संगठन मंत्री भी मिले

Sun, 03 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
योगी ने फोन पर अभिलाषा को दी बधाई, संगठन मंत्री भी मिले
योगी ने फोन पर अभिलाषा को दी बधाई, संगठन मंत्री भी मिले
विज्ञापन

0 शहर के विकास के लिए जुट जाएं मेयर, आशुतोष टंडन भी पहुंचे बधाई देने के लिए
0 माता-पिता का आशीर्वाद लेने के लिए मानसरोवर स्थित उनके घर पहुंचीं अभिलाषा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मेयर का चुनाव जीतने के बाद अभिलाषा गुप्ता नंदी और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास पर बधाई देने वालों का शनिवार को तांता लगा रहा। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन कर अभिलाषा और नंदी को बधाई दी। कहा कि वे अब पूरी ताकत से शहर के विकास कार्य में जुट जाएं। राज्य सरकार भी इसमें पूरा सहयोग देगी। उधर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने भी अभिलाषा के घर जाकर उन्हें बधाई दी। वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने भी जीत की शुभकामनाएं दीं।

इलाहाबाद में यह पहला मौका है जब भाजपा के सिंबल पर किसी ने मेयर का चुनाव जीता है। यूं तो अभिलाषा ने दूसरी बार चुनाव जीता है, लेकिन इसके पूर्व वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी थी। इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट दिया और अभिलाषा ने 63 हजार से ज्यादा मतों से चुनाव जीता। अभिलाषा ने बताया कि शुक्रवार देर रात तक समर्थकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। सुबह भी काफी संख्या में लोग बधाई देने के लिए पहुंच गए। इस बीच कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन भी बधाई देने के लिए नंदी के घर गए। इसके पूर्व अभिलाषा की बम्हरौली एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश से भी मुलाकात हुई। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री फूलपुर में संघ के एक प्रचारक के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। एयरपोर्ट पर ही उन्होंने अभिलाषा को बुके दिया। इस दौरान विधायक प्रवीण पटेल, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। इसके पूर्व सुबह अभिलाषा ने पति मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ शिव मंदिर जाकर पूजन किया। बाद में अपने पिता अशोक कुमार और माता मुक्ता मिश्रा का आशीर्वाद लेने मानसरोवर सिनेमा के पास उनके घर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed